कोचिंग डिपो ने बनाई ये खास मशीन, कोविड-19 की रोकथाम में है कारगार

कोचिंग डिपो में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन पीरियड में खाली समय का सदुपयोग करते हुए यह अति आवश्यक मशीन तैयार किया गया है।

Update: 2020-06-19 14:53 GMT

झांसी: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु झाँसी मंडल निरंतर प्रयासरत है। इस श्रृंखला में मंडल के कोचिंग डिपो द्वारा एक अभिनव मशीन तैयार किया गया है। इस मॉडल को हैण्ड फ्री लिक्विड सोप तथा पानी डिस्पेन्सर का कहा जा सकता है। कोचिंग डिपो में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन पीरियड में खाली समय का सदुपयोग करते हुए यह अति आवश्यक मशीन तैयार किया गया है। यह मशीन कोविड-19 की रोकथाम हेतु बहुत उपयोगी है।

508 कोचों में 1908 बायो-टॉयलेट

यह मशीन पूर्णत आंतरिक संसाधनों की सहायता से स्थानीय कर्मचारियों द्वारा निर्मित की गयी है। डिस्पेंसर का प्रयोग सहज है, इसमें राईट हैण्ड पेडल को दबाकर लिक्विड सोप निकलता है, तथा राईट हैण्ड पेडल से साबुन को धोने हेतु पानी प्राप्त होता है। इस मशीन के प्रयोग से हाथ धोते समय संक्रमण की संभावना शून्य है। कार्यालय अवधि में बार-बार हाथ धोने हेतु, यह मंडल कार्यालय के सभी विभागों में लगाई जा रही है। झाँसी मंडल पर्यावरण को हरित बनाये रखने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में एनजीटी द्वारा जारी दिशानिर्देशों के दृष्टिगत मंडल के सभी कोचों में बायो-टॉयलेट का संस्थापन किया जा चुका है। तदनुसार मंडल के सभी 508 कोचों में 1908 बायो-टॉयलेट का संस्थापन किया गया है।

ये भी पढ़ें- UP में तीन जनसंवाद रैली करेगी BJP, जोरों पर तैयारियां, अध्यक्ष करेंगे संबोधित

उल्लेखनीय है की यह कार्य मंडल द्वारा रिकॉर्ड समयावधि में पूर्ण किया गया है। मंडल द्वारा पानी की बचत हेतु कोचों की सफाई के दौरान उपयोग में लाये गए पानी को पुनः प्रयोग में लाने हेतु झाँसी व ग्वालियर डिपो में एक–एक वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट लगाया गया। इसी क्रम में मंडल के सूखे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खजुराहो स्टेशन पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का संस्थापन किया गया है। इसके अतिरिक्त मंडल स्थित कोच केयर सेंटर में वर्टीकल गार्डन संस्थापित कर हरित पर्यावरण हेतु जागरूकता फ़ैलाने का अभिनव प्रयास किया गया है। शीघ्र ही इस प्रकार के वर्टिकल गार्डन मंडल के सभी स्टेशनों, रेल परिसर आदि में लगाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

इंटरलॉकिंग के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

21 से 27 जून तक समस्तीपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन तथा गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेशन किया गया है। रेलवे के मुताबिक गाडी सं 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दरभंगा 21 से 26 जून तक दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर तक जाएगी। गाडी सं 01062 दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस 23 से 28 जून तक दरभंगा के स्थान पर समस्तीपुर से चलेगी।

ये भी पढ़ें- UP में तीन जनसंवाद रैली करेगी BJP, जोरों पर तैयारियां, अध्यक्ष करेंगे संबोधित

गाडी सं 09166 दरभंगा से अहमदाबाद अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 24 से 27 जून तक दरभंगा से मुजफ्फरपुर के मध्य परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गाडी सं 09165 अहमदाबाद से दरभंगा अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 21 से 24 जून तक मुजफ्फरपुर से दरभंगा के मध्य परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

रिपोर्ट- बी.के. कुशवाहा

Tags:    

Similar News