Bus Accident in Greater Noida: दो बसों की जबर्दस्त भिड़न्त, तीन मरे, दो दर्जन घायल

Bus Accident in Greater Noida Expressway: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के पास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की जबर्दस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं।

Report :  Network
Update: 2022-12-18 02:19 GMT

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की जबर्दस्त भिड़न्त, तीन मरे, दो दर्जन घायल: Photo- Social Media

Bus Accident in Greater Noida Expressway: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के पास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की जबर्दस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद ग्रेटर नोएडा पुलिस पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। हादसे में बीस लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें दो की हालत गंभीर है। आपको बता दें कि गौतम बुद्धनगर में नोएडा 20 हजार हेक्टेयर भूमि का छोटा नियोजित शहर है। जबकि ग्रेटर नोएडा इसे जिले के एक अलग शहर के रूप में और भी नियोजित क्षेत्र है। न्यू इमर्जिंग सिटी यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी YEIDA सिटी है।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस लगातार राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक एक बस मध्य प्रदेश से दिल्ली आ रही थी, जबकि दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। रास्ते से दुर्घटनाग्रस्त बसों को हटा दिया गया है, जिसके बाद यातायात शुरू हो गया है। 

हादसे के कारणों की जांच की जा रही

ये सभी जिला गौतम बुद्ध नगर का हिस्सा हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की शिकार बसों को हटवाकर एक्सप्रेस वे को फिर से शुरू कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस का कहना है कि तेज गति से शराब पीकर गाड़ी चलाना इसकी मुख्य वजह है।

शुरू हुआ यातायात

दरअसल, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, जो लोग घायल हुए थे, उनकी चीख पुकार सुनकर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। घटना के चलते ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल भेजा।  क्रेन बुला कर बस को किनारे कराया। इसके बाद सुचारु रूप से ट्रैफिक शुरू हो पाया।

Tags:    

Similar News