Meerut News: मेरठ में दो संप्रदायों के बीच हिसंक संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस मौके पर

Meerut News: मेरठ शहर के घनी आबादी बाले इलाके थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में आज रात दो संप्रदाय के लोगों में विवाद हो गया। विवाद के चलते हुए पथराव में कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-03-06 00:03 IST

 मेरठ में दो संप्रदायों के बीच हिसंक संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस मौके पर: Photo Social Media

Meerut News:  उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के घनी आबादी बाले इलाके थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के हरीनगर इलाके में आज रात दो संप्रदाय के लोगों में विवाद हो गया। विवाद के चलते हुए पथराव में कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामला अलग-अलग संप्रदाय के बीच होने के कारण घटनास्थल व आसपास के इलाकों में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। जिसके कारण शहर में तनाव के हालात पैदा हो गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी की मदद से पथराव करने वाले लोंगो की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर रह कर हालात को सामान्य करने की कोशिश में जुटी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने घटना के बारे में न्यूजट्रैक को बताया कि दो लड़के थे जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वें शराब पिये हुए थे।

दोंनो पक्षों के बीच आपस में पथराव

होलिका दहन के लिये चंदा एकत्र कर रहे थे। इस बीच वहां से एक मुस्लिम लड़का जा रहा था। उसने आपस में कहा कि इससे ज्यादा तो मुस्लिम अपने त्यौहार में इकट्ठा कर लेते हैं। यह बात चंदा एकत्र कर रहे युवकों को बुरी लगी। फिर इनके बीच आपस में गाली-गलौच व हाथापाई होने लगी। क्योंकि दोंनो पक्षों के आमने-सामने घर है इसलिए आपस में मारपीट होती देख वहां महिलाएं भी पहुंच गई। फिऱ उनमें आपस में पत्थरबाजी भी शुरु हो गई।

एसएसपी के अनुसार फिलहाल हालात नियन्त्रण में हैं। घटना में घायलों की संख्या और गिरफ्तारी की बावत पूछने पर एसएसपी ने बताया कि अभी मुकदमा लिखवाया जा रहा है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जहां तक घायलों की हात है तो पत्थर लगने से मामूली रुप से कुछ लोग चोटिल हुए हैं। 

Tags:    

Similar News