कांग्रेस कार्यालय में घुसे भाजपाई, जमकर चले लात घूंसे, कई जख्मी

राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन किसानों को वापस करने के लिए प्रदर्शन कर रहे भाजपाई बुधवार को बैरियर तोड़ते हुए जबरन अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में घुस गए और जमकर हंगामा किया।

Update: 2020-03-04 10:29 GMT

लखनऊ: राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन किसानों को वापस करने के लिए प्रदर्शन कर रहे भाजपाई बुधवार को बैरियर तोड़ते हुए जबरन अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में घुस गए और जमकर हंगामा किया।

भाजपाई जब राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे तो कांग्रेसी उनसे भिड़ गए। हालांकि, कुछ देर बेअसर नजर आ रही पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद भाजपाइयों को कार्यालय से बाहर निकालकर गेट बंद किया। जिसके बाद काफी देर तक दोनों ओर से नारेबाजी होती रही।

ये भी पढ़े...जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी घोटालों पर जवाब दें: कांग्रेस

दरअसल, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम कौहार स्थित सम्राट साइकिल कारखाना में विस्थापित किसानों की भूमि वापस करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में भाजपाई प्रदर्शन कर रहे थे।

कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही भाजपाई वहां मौजूद पुलिसफोर्स को धक्का देते हुए लगाए गए बैरियर को गिराकर कांग्रेस कार्यालय में घुस गए। वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन भाजपाई नहीं माने और कार्यालय में घुस कर हंगामा करने लगे।

भाजपाइयों ने वहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणियां की और मांग पत्र दीवारों पर लगा दिया। जिस पर कार्यालय में मौजूद कांग्रेसी भाजपाइयों से भिड़ गए।

हालांकि सीओ गौरीगंज अर्पित कपूर ने पुलिस फोर्स की मदद से किसी तरह उन्हें बाहर कर गेट कार्यालय का गेट बंद कर दिया। काफी देर तक दोनों ओर से नारेबाजी होती रही। इसके बाद भाजपाई वापस लौट गए।

दिल्ली में हिंसा भड़काने के आरोप में कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां गिरफ्तार

Tags:    

Similar News