कांग्रेस के इस प्रत्याशी की पांच साल में घट गई तीन गुणा संपत्ति

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की आमदनी पिछले पांच साल में तीन गुना कम हो गई। उनके पास पांच वाहन होते थे, जो अब केवल तीन ही रह गए हैं। नेताओं की जहां साल दर साल आय बढ़ती है, वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और सहारनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी इमरान मसूद की आय लगातार कम हो रही है।

Update: 2019-03-26 08:36 GMT
इमरान मसूद की फ़ाइल फोटो

सहारनपुर: कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की आमदनी पिछले पांच साल में तीन गुना कम हो गई। उनके पास पांच वाहन होते थे, जो अब केवल तीन ही रह गए हैं। नेताओं की जहां साल दर साल आय बढ़ती है, वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और सहारनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी इमरान मसूद की आय लगातार कम हो रही है।

वर्ष 2014 में कांग्रेस के इस प्रत्याशी इमरान मसूद की ओर से दिए गए हलफनामें में संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी गई थी, उसमें 49 लाख 74 हजार 958 रूपये की संपत्ति दिखाई गई थी। जबकि उनकी पत्नी साइमा के पास कुल 45 लाख 81 हजार की संपत्ति थी। इस बाद भी उन्हें कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है।

उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के यहां दिए गए संपत्ति का ब्यौरा दिया। शपथ पत्र में इमरान मसूद के पास 16 लाख 7 हजार 716 रूपये की संपत्ति दिखाई गई है। यानि तीन गुना संपत्ति पांच साल में कम हो गई। वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति 42 लाख 20 52 रूपये दिखाई गई है। इमरान के पास पांच साल में गाड़ियों की संख्या भी पांच से घटकर तीन रह गई है। इसका जिक्र भी उन्होंने शपथ पत्र में किया है।

ये भी पढ़ें...लोक सभा चुनाव 2019: सुखराम वापस कांग्रेस की झोली में,पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी से टिकट मिलना तय

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद से ज्यादा धनवान उनकी पत्नी है। इमरान के पास जहां 16 लाख रूपये का बैंक बैलेंस है, वहीं उनकी पत्नी के पास 42 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इससे भी बडी बात यह कि इमरान के पास कोई हथियार नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी लाईसेंसी रिवाल्वर रखती है। इमरान की ओर से दिए गए शपथ पत्र में जानकारी दी गई कि उनके पास दो लाख रूपये की नकदी है और गाड़ी ज्वैलरी मिलाकर 16 लाख 7 हजार 796 रूपये की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी सायमा मसूद के पास एक लाख 70 हजार नकद और 42 लाख की संपत्ति है।

आठ मुकदमें हैं दर्ज

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के खिलाफ आठ मुकदमें दर्ज है। जिसमें उपद्रव, गलत तरीके से वाहन चलाना, बंधक बनाना और मानहानि जैसी धाराओं में दर्ज है। वहीं आठ मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन भी है।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस ने घोषित किए 31 उम्मीदवार,संजय निरूपम मुंबई (N-W) सीट से लड़ेंगे चुनाव

Tags:    

Similar News