दिल्ली मेंं हार के बाद क्या बोलीं प्रियंका, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है, वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इस पर चुप्पी साध ली है।

Update: 2020-02-12 10:16 GMT

आजमगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है, वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इस पर चुप्पी साध ली है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बारे में दिल्ली में बात करेंगे।

ये भी पढ़ें- सरकार की 27 अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, 14 इंजीनियर निलंबित, मचा हड़कंप

गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी थी। ऐसे में प्रियंका की चुप्पी सवाल पैदा कर रही है।

प्रियंका गांधी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंची थीं

प्रियंका गांधी यूपी के आजमगढ़ दौरे पर हैं, यहां वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाली महिलाओं से मुलाकात कर रही हैं। आजमगढ़ के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंची थीं। यहां से वह सड़कमार्ग से आजमगढ़ के लिए रवाना हुईं।

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान पत्रकारों ने प्रियंका गांधी से दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने चुप्पी साध ली। बाद में कहा कि इस पर दिल्ली में बोलेंगी। इससे पहले वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि रिजल्ट देखेंगे।

सीएए के प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं महिलाओं से मिल रही हैं

इससे पहले जौनपुर के रास्ते आजमगढ़ जाते वक्त त्रिलोचन महादेव बाजार में प्रियंका गांधी के स्वागत में हुजूम उमड़ पड़ा था। प्रियंका के आजमगढ़ पहुंचने के बीच कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं व मीडिया कर्मियों को अंदर जाने से रोक दिया। उधर, प्रियंका के सीएए के प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं महिलाओं से मिल रही हैं।

प्रियंका के साथ इस बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं मौजूद हैं जो प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रियंका को अपनी आपबीती बता रही हैं। बता दें कि 5 फरवरी को आजमगढ़ में सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने हावी होती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी की थी।

ये भी पढ़ें- सरकार की 27 अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, 14 इंजीनियर निलंबित, मचा हड़कंप

कहा यह भी जा रहा है कि आजमगढ़ से सांसद और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के यहां न आने से प्रदर्शनकारी उनसे नाराज हैं। ऐसे में प्रियंका के आजमगढ़ दौरे से चर्चा है कि कांग्रेस एसपी अध्यक्ष की जनता से नाराजगी का राजनीतिक फायदा उठाती हुई नजर आ रही है।

Tags:    

Similar News