Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को यूपी में करेगी प्रवेश, तीन दिन में 11 विधानसभा क्षेत्रों से 120 किमी का सफर

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी सीमा से यूपी में प्रवेश करेंगी। यूपी में यात्रा 120 किलोमीटर के सफर में गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले में 3 दिनों के सफर में कुल 11 विधनसभा क्षेत्रों से जाएंगी।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-01-02 07:25 GMT

Bharat Jodo Yatra in UP (Social Media)

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी सीमा से यूपी में प्रवेश करेंगी। यूपी में यात्रा 120 किलोमीटर के सफर में गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले में 3 दिनों के सफर में कुल 11 विधनसभा क्षेत्रों से जाएंगी। यूपी में 120 किलोमीटर सफर के बाद 5 जनवरी को यह यात्रा हरियाणा पहुंचेगी। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के अनुसार पदयात्रा विश्राम के बाद 3 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हो यूपी में प्रवेश करेंगी।

यूपी में यहां से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से प्रवेश करेगी। यूपी में यात्रा की शुरुआत 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी सीमा से शुरू होकर के 3 जनवरी को ही लोनी तिराहा पहुंचेगी। उसके बाद भारत जोड़ों यात्रा 4 जनवरी को बागपत जिले के मवी कलां पहुंचेगी। उसके बाद वहा से 4 जनवरी को यात्रा बागपत, सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत में रहेंगी। उसके बाद 5 जनवरी को यात्रा शामली के ऐलम में प्रवेश करेगी। उसके बाद शामली के कांधला, ऊंचागांव और कैराना तक भारत जोड़ो यात्रा यूपी में रहेंगी। शामली के कैराना होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेंगी।

राहुल की भारत जोड़ों यात्रा का पूरा कार्यक्रम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 3500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करके काश्मीर के श्रीनगर में पहुंचेगी। इस पद यात्रा में राहुल गांधी के साथ शुरू से लेकर आखिर तक 120 लोग पैदल चलेंगे। देश के जिन प्रदेशों में यह यात्रा नहीं गुजरी वहां से 100 लोग शामिल होंगे जो अतिथि यात्री होंगे। इस यात्रा में हर दिन 20 से 25 किलोमीटर की पदयात्रा हो रही है। इसके साथ यात्रा में प्रदेश की कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता की भारी भीड़ भी जुट रही है। इसके साथ ही पार्टी चौपाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस और आम सभाएं आदि आयोजित कर रही है।

Tags:    

Similar News