कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय कुमार लल्लू बने UP कांग्रेस अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के पद से राज बब्बर की छुट्टी हो गई है। अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुशीनगर के विधायक अजय कुमार लल्लू को दी गई है।

Update: 2023-07-21 11:03 GMT

लखनऊ: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल कर है। प्रदेश अध्यक्ष के पद से राज बब्बर की छुट्टी हो गई है। अब यह जिम्मेदारी कुशीनगर के विधायक अजय कुमार लल्लू को दी गई है। अजय कुमार लल्लू 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं।

यह भी पढ़ें…केंद्र ने गांधी परिवार के SPG नियमों को किया सख्त, तोड़ा तो रद्द होगी सुरक्षा

इसके अलावा अजय कुमार लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी की बेटी और रामपुर खास से पार्टी की विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को सदन में विधायक दल का नेता बनाया गया है।

यह भी पढ़ें…ऐसे हुआ खुलासा! रची गई थी सुखबीर सिंह बादल की हत्या की साजिश

तो वहीं कांग्रेस ने चार प्रदेश उपाध्यक्षों को भी नियुक्त किया है। वीरेंद्र चौधरी, पंकज मलिक, ललितेशपति त्रिपाठी और दीपक कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यहां देखें लिस्ट...

Tags:    

Similar News