Sonbhadra News: भारत जोड़ो यात्रा से घबड़ा उठी है भाजपा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने साधा निशाना, राहुल को राम, कार्यकर्ताओं को बताया भरत

Sonbhadra News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चलाने निकले हैं। वह गरीबों, मजदूरों, की आवाज बन रहे हैं।

Update: 2022-12-28 14:35 GMT

सोनभद्र: कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा से घबड़ा उठी है भाजपा

Sonbhadra News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी (Congress National Secretary Rajesh Tiwari) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चलाने निकले हैं। वह गरीबों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों ,किसानों की आवाज बन रहे हैं। उनकी देश मे बढ़ती लोकप्रियता ने बीजेपी खेमे में बौखलाहट बढा दी है। यहीं कारण है कि भाजपा के नेता लगातार उनके खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने में लगे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने राहुल को राम और कार्यकर्ताओं को भरत का दर्जा दिया। कहा कि जिस तरह राम को मर्यादा पुरूषोत्तम का दर्जा दिया जाता है। उसी तरह राहुल गांधी कांग्रेसियों के मर्यादा पुरूष हैं और पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता उनके पदचिन्हों के अनुयायी यानी भरत की भूमिका में हैं।

वह यूपी में तीन जुलाई को राहुल गांधी की अगुवाई में प्रवेश कर रही राहुल गांधी की भारत जोड़़ो यात्रा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा और जिला कार्यालय पर मनाए जा रहे पार्टी के 136वें स्थापना दिवस में शिरकत के लिए पहुंचे हुए थे। तिवारी ने कहा कि देश मे भयंकर महंगाई बढ़ रही है। आमजनता महगाई की मार से त्रस्त है। किसानों को खाद बीज नही मिल पा रहा है। युवाओं को रोजगार देने में बीजेपी फेल साबित हुई है। कानून व्यवस्था फेल है। महिलाओं के खिलाफ लगातार घटनाएं बढ़ रही है।

भाजपा पर कारपोरेट परस्त होने का लगा आरोप

भाजपा पर कारपोरेट परस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो भी संस्थाए या कल कारखाना बनाया था।, भाजपा सरकार उसे बेचने पर तुली हुई है। इससे पहले सेवादल के मुख्य संगठक कौशलेश पाठक ने ध्वज वंदन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। पूर्व विधायक भगवती चैधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता परेशान व हताश है। आमजनता अब कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खा ने कहा कि भाजपा ने देश मे नफरत फैलाने का काम किया है। राहुल गांधी सबको साथ लेकर चलने का काम कर रहे है। देश में नफरत की नही प्रेम की जरूरत है। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में जनपद के हजारों लोग शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जनपद के कोने कोने से कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। युवाओं में काफी उत्साह है।

इस दौरान फरीद खां, राजेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, अमित चौबे, ऊषा चैबे, कौशलेश पाठक, कन्हैया पांडेय, आशुतोष दुबे, इस्तियाक अंसारी, जितेंद्र पासवान,जय शंकर, नूर अहमद, विनोद तिवारी, नागेश मणि पाठक, नूरुद्दीन खा, धीरज पांडेय, मृदुल मिश्रा, शशांक मिश्र, मुश्ताक खां, निगम मिश्र, बंशीधर पांडे ,जितेंद्र पांडेय आदि की मौजूदगी बनी रही। 

Tags:    

Similar News