फोटो के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, नेता बनने के लिए करेंगे ये काम

यह प्रदर्शन कृषि कानून के विरोध में कम फोटोबाजी के लिए ज्यादा दिखा, जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में फ़ोटो खिंचवाने को लेकर धक्का मुक्की करते नजर आये। हाल यह हो गया कि न वरिष्ठों नेताओं का कद्र किया गया, और न पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

Update: 2020-12-19 15:32 GMT
कांग्रेस में नेता बनने के लिए झगड़ाः भिड़ गए कार्यकर्ता, चप्पल पड़ने की आई नौबत

मीरजापुर: किसान तो बहाना है जी! असल में अपनी राजनीति चमकाना है जी! पहले सड़कों पर पैदल चलकर धरना प्रदर्शन कर क्रांति की शुरूवात किया जाता था, लेकिन समय बदला तो तरीका बदल गया, जहां अब प्रदर्शन तो हो रहा है, लेकिन फ़ोटो खिंचवाकर क्रांति लाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून के विरोध में इन दिनों कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इसी बिल के विरोध में जिले में शनिवार को कांग्रेसियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कृषि कानून के विरोध में कम, फोटोबाजी ज्यादा

यह प्रदर्शन कृषि कानून के विरोध में कम फोटोबाजी के लिए ज्यादा दिखा, जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में फ़ोटो खिंचवाने को लेकर धक्का मुक्की करते नजर आये। हाल यह हो गया कि न वरिष्ठों नेताओं का कद्र किया गया, और न पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष स्वयं कार्यकर्ताओं की भीड़ में पीछे खो गये, जहां उन्हें खुद धक्का मुक्का करके सामने आना पड़ा, बावजूद अध्यक्ष जी सामने नही आ सके।

खुद पीछे चला जाना ठीक समझा

पूर्व विधायक भगवती चौधरी भी इस भीड़ में अस्थिर से हो गए, जहां नजाकत को समझते हुए वो खुद पीछे चला जाना ठीक समझा। यही नही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर कांग्रेस को ट्रोल भी किया जा रहा है। मामले जब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नही सका। आखिर सवाल यह उठ रहा है कि इस तरह कांग्रेस कैसे 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की बात कह रही है। इस संबंध में पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि धक्का-मुक्की की बात नही थी। कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह था। उत्साह को अन्यथा न समझा जाये।

ये भी देखें: बलरामपुर: लग्जरी गाड़ियों से लूट व ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार, असलहा बरामद

Full View

राजनीति करना है तो झंडा, डंडा, जुता व चप्पल सब उठाना पड़ेगा

कांग्रेस के प्रदर्शन में आये कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता की अपेक्षा की सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेता बनने के लिए झंडा क्या महिला को जूता चप्पल भी उठाना पड़ेगा तो वो उठाएगी। बहरहाल जिस तरह से आज कार्यकर्ताओं में फ़ोटो को लेकर आपसी मार दिखी, वहीं जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने एक गलती को छिपाने के लिए आड़े तिरछे बयान दिए उससे पार्टी व कार्यकर्ता दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News