प्रियंका के मुंह से इंदिरा के बोल कहा- 'जिंदगी में मौके आपके पास चल कर नहीं आते'

20 जनवरी 2020 से सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में मिशन 2022 की पटकथा लिखने का दौर शुरू हुआ। जो आज 23 जनवरी को चौथे दिन तक चला।

Update: 2020-01-23 09:47 GMT

रायबरेली: देश के अंदर 2019-2020 में 1977 की इमरजेंसी जैसी स्थित है। कांग्रेस के देश और उत्तर प्रदेश में पांव उखड़े हुए है। अपनी जड़ मजबूत करने के लिए फिलवक्त दूसरी इंदिरा कही जाने वाली प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी के तर्कों का सहारा लिया है। रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में उसकी झलक देखने को भी मिली है।

कार्यकर्ताओं को दिया गुरू मंत्र

20 जनवरी 2020 से सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में मिशन 2022 की पटकथा लिखने का दौर शुरू हुआ। जो आज 23 जनवरी को चौथे दिन तक चला। दो दिन कल बुधवार और आज गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष एवं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को गुरू मंत्र दिया । चार दिनों के अंदर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 125 पार्टी जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष प्रशिक्षण में भागीदार बने।

ये भी देखें : कल से बदलेगा आपका जीवन, अपनी प्रिय राशि में 30 साल बाद आ रहे हैं शनि

प्रशिक्षण के उपरांत इन अध्यक्षों को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के त्याग का इतिहास पढ़ाया गया, साथ ही उन्हें इंदिरा का चित्र लगी एक डायरी भी भेंट की गई। डायरी के कवर पेज पर जिस पर इंदिरा गांधी के वर्ष 1977 में हार के बाद का उपदेश भरा वाक्य लिखा है। वो ये कि "जिंदगी में मौके आपके पास चल कर नही आते, बल्कि आपको उनका निर्माण करना होता है और आगे बढ़ कर उन मौकों को अपने हाथ में लेना पड़ता है।"

युवा शक्ति और बल देने पर सबसे अधिक चर्चा

उधर प्रियंका गांधी की बैठक में शामिल हुए रायबरेली के नेता कमल सिंह चौहान बताते हैं कि प्रियंका गांधी ने पार्टी में युवा शक्ति को और बल देने पर सबसे अधिक चर्चा किया है। कांग्रेसियों ने भी डिमांड रखी है कि पार्टी के हर फ्रंटल की जिम्मेदारी अब युवा हाथों में दी जाए। फरवरी से रायबरेली कांग्रेस के नेता पद यात्रा करके संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और गली-गली घूमेगे।

उन्होंने बताया कि कई योजनाएं बनाई गई हैं, उस पर लखनऊ में अगले सप्ताह बैठक में चर्चा होगी उसके बाद पूरा प्रारूप सामने आएगा। प्रियंका गांधी ने सभी को निर्देशित किया है के अब स्थानीय स्तर पर जीडीपी, राफेल का मुद्दा उठाने का समय नही है।

ये भी देखें : दिल्ली चुनाव में पाकिस्तान की कैसे हुई एंट्री, 8 को होगा कड़ा मुकाबला

प्रियंका गांधी ने कहा है कि पब्लिक को एक्टिव करने की जरूरत है, इसके लिए गांव की बाजार से लेकर ब्लाक और शहर स्तर तक महंगाई, बेरोजगारी, गोवंश से फसलों का हो रहा नुकसान इन बेसिक मुद्दों को लोगों के बीच उठाएं।

Tags:    

Similar News