Amethi: कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया सत्याग्रह, जिलाध्यक्ष बोले युवाओ का टूट रहा मनोबल

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आज जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह का आंदोलन किया गया। कांग्रेसियों ने सत्याग्रह के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए जमकर नारेबाजी की।

Update: 2022-06-27 12:38 GMT

Agneepath scheme protest in Amethi (image credit: Social Media)

Amethi: जिले में अग्निपथ योजन के विरोध में कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन किया। सत्याग्रह आंदोलन में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा सरकार के इस फैसले से युवाओ के मनोबल पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है।हम सरकार के इस फैसले का विरोध करते हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आज जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह का आंदोलन किया गया। कांग्रेसियों ने सत्याग्रह के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन में किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि यह जो सरकार ने अग्निपथ योजना लागू की है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है। ये युवाओं के लिए जो चार साल सेना में भर्ती कर रही है यह ठीक नही है। इससे जो नौजवान हैं उनका मनोबल गिरेगा। हम इसका विरोध करते हैं।

जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि यह आंदोलन जो है अग्निपथ योजना जो मोदी सरकार द्वारा लाई गई है। देश के भविष्य और नव युवको के साथ इतना बड़ा अन्याय किया गया है जिसकी कोई सीमा नही है। कांग्रेस पार्टी नौजवानो के साथ खड़ी हैं और इस न्याय की लड़ाई को आर-पार लड़ने के मूड में है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि जिस तरह पहले सेना में नौकरी दी जाती थी और रिटायरमेंट होता था। वही प्रोसीजर चलता रहे जिससे देश सीमा और सेना दुरुस्त रहे और देश सुरक्षित रहे।

Tags:    

Similar News