सर्विस मोड में आई कांग्रेस, UP में भंग की सभी जिला कमेटियां

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब ऐक्शन मोड में आ गई है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सभी जिला समितियों को भंग कर दिया है। साथ ही कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू को पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन के फेरबदल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Update: 2019-06-24 11:02 GMT

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब ऐक्शन मोड में आ गई है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सभी जिला समितियों को भंग कर दिया है। साथ ही कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू को पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन के फेरबदल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पश्चिमी यूपी के प्रभारी का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में सभी जिला समितियों को भंग किया था।

यह भी पढ़ें...अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की उल्टी गिनती शुरू, जल्द लाया जाएगा भारत

जारी प्रेस विज्ञप्ति में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से कहा गया है कि हाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्येक सीट पर दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया।



उत्तर प्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले यूपी ईस्ट का प्रियंका गांधी और वेस्ट का ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रभारी बनाकर पार्टी ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं।

यह भी पढ़ें...मोदी पर अभद्रता की सीमा लांघ गई कांग्रेस, सदन में बोल डाला कुछ ऐसा…

यूपी में हुई कई चुनावी सभाओं के दौरा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद की थी, लेकिन नतीजे बिल्कुल उलट साबित हुए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सीट नहीं बचा पाए और अमेठी में चुनाव हार गए।

Tags:    

Similar News