कांग्रेसियों ने लिया ट्वीट का बदला, शौचालय का नाम रखा ऋषि कपूर शौचालय

Update: 2016-05-24 12:55 GMT
rishi kapoor - named toilet - congress worker

इलाहाबाद: फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के ट्वीट से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से विरोध जताया है। ऋषि कपूर ने ट्वीट में नेहरू - गांधी परिवार पर तीखी टिप्पणी की थी। इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका बदला इस तरह लिया कि शहर के एक सार्वजनिक शौचालय का नाम ऋषि कपूर शौचालय रख दिया है।

-मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं ने इसके लिए नामकरण समारोह भी आयोजित किया और फीता काटकर उसकी शुरुआत की।

-ऋषि कपूर की तस्वीरों के साथ उनके नाम का शौचालय होने का पोस्टर लगाया।

फीता काट कर किया उद्घाटन

-कांग्रेसियों ने कहा कि ऋषि कपूर को नेहरू - गांधी परिवार पर इसलिए एतराज है, कि हर जगह उनके नाम के बोर्ड लगते हैं।

-कलाकार ऋषि के इस मलाल को देखते हुए उन्होंने एक सार्वजनिक शौचालय का नाम उनके नाम पर रख दिया।

-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऋषि कपूर को पता होना चाहिए कि नेहरू - गांधी परिवार की कुर्बानियों से ही देश को आज़ादी मिली।

Tags:    

Similar News