खतरे में ये जिला: दो कंपनियों समेत मीडिया हाउस में कोरोना ने दी दस्तक

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि कासना ग्रेटरनोएडा में ओपो कंपनी है। यहा कंपनी प्रबंधक की ओर से 1581 कर्मचारियों का कोविड-19 जांच एक निजी प्रयोगशाला से कराया था। इसमे 1572 कर्मचारियों जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

Update: 2020-05-18 16:05 GMT

नोएडा। कोरोना वायरस की चपेट में शहर की दो नामी कंपनियों के साथ एक मीडिया हाउस भी आ गया है। सोमवार को 1679 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमे 1648 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली जबकि इसमे 31 लोग पाजिटिव मिले। इन सभी को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती किया गया है। ऐसे में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 286 हो चुकी है। इसमे 194 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। 87 मरीज सक्रिय है। जिनका इलाज किया जा रहा है।

ओपो कंपनी में नौ पाॅजिटिव, आपरेशन बंद

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि कासना ग्रेटरनोएडा में ओपो कंपनी है। यहा कंपनी प्रबंधक की ओर से 1581 कर्मचारियों का कोविड-19 जांच एक निजी प्रयोगशाला से कराया था। इसमे 1572 कर्मचारियों जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि नो लोग कोविड-19 पाजिटिव मिले। इसमे आठ संक्रमित जनपद के विभिन्न इलाकों है। जबकि एक संक्रमित गाजियाबाद का है।

वहीं, कंपनी प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया कि उन्होंने अपने सभी 3321 कर्मचारियों की कोविड-19 जांच कराई है। शेष रिपोर्ट आनी बाकी है। बहराल कंपनी ने अपने सभी आपरेशन को बंद कर दिया है। साथ ही संक्रमित क्षेत्र को सील कर वहां सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। यहा संक्रमित मरीजों को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेंः यूपी में बढ़ी कोरोना विजेताओं की संख्या, सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूरों की भी वापसी यहां

मीडिया हाउस के 15 कर्मचारी कोविड-19 पाॅजिटिव

वहीं, सेक्टर-16ए स्थित एक मीडिया हाउस में कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहा लक्ष्मीनगर निवासी एक कर्मचारी को कोविड-19 पाजिटिव आया था। उसके संपंर्क में आए सभी 51 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। इसमे 15 वह कर्मचारी है जो मीडिया हाउस में ही काम करते है यह सभी कोरोना पाजिटिव है। इसके अलावा दिल्ली, गाजियाबाद व फरीदाबाद के 13 और लोग है जिनमे संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन लोगों की जानकारी संबंधित जिला प्रशासन को दे दी गई है। मीडिया हाउस के संक्रमित हिस्से को पूर्णता सील कर दिया गया है यहा भी सैनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

वीवो कंपनी में दो कर्मचारी कोविड-19 पाॅजिटिव

वहीं, विवो कंपनी के 18 कर्मचारियों ने कोविड-19 जांच एक निजी लैब से कराई। इसमे 16 निगेटिव और दो पाजिटिव मिले। कंपनी ने आपरेशन बंद कर दिए है साथ ही संक्रमित क्षेत्र को सील कर वहां सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। इसके अलावा पांच संक्रमित सेक्टर-5 हरौला के है इन सभी ने दिल्ली स्थित एक निजी प्रयोगशाला से जांच कराई थी।

ये भी पढ़ेंः BJP सरकार के अदूरदर्शी फैसलों के चलते श्रमिकों की जिंदगी हुई नर्क: अखिलेश

इन सभी को चाइल्ड पीजीआई में भर्ती किया गया है। इसके अलावा एक सेक्टर-78 में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है इनका पति दिल्ली में जॉब करता है। वहीं, सेक्टर-47 के जलवायु विहार में एक मरीज की निजी लैब ने 15 मई को पाजिटिव रिपोर्ट बताई थी। लेकिन 17 मई को उसी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई।

एक नजर में सोमवार की रिपोर्ट

कुल सैंपल - 8254

निजी लैब के जरिए- 3641

रिपोर्ट मिली- 1679

कुल निगेटिव रिपोर्ट-1648

पाॅजिटिव केस-31

डिस्चार्ज- 3

कुल डिस्चार्ज-194

सक्रिय मरीज-87

कुल मौत-5

रिपोर्टर- दिपांकर जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News