एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार काटा गया रेलवे ट्रैक, प्रशासन ने शुरू की जांच

Update: 2017-02-14 08:10 GMT

संभल: बनियाठेर थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज में एक बार फिर देश और संभल को दहलाने का प्रयास हुआ। रात के अंधेरे में कुछ दस्त गुर्दो ने रेलवे ट्रैक को अपना निशाना बनाया। देर रात ट्रैक कर्मचारी रेलवे लाइन को चेक कर रहे थे, तभी रेलवे लाइन कटी पाई गई। जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

क्या था मामला ?

-घटना को कानपुर देहात में हुए रेल हादसे से जोड़ कर देखा जा रहा है।

-इसी महीने 8 फरवरी को अलीगढ़ और बरेली रेलवे लाइन भी कटी हुई पाई गई थी।

-जिसके पास से कई ट्रैक काटने के उपकरण बरामद हुए थे।

-घटना के बाद रेल अधिकारियों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags:    

Similar News