CBI की रडार पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, निर्माण में करोड़ो का घोटाला

मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए सीबीआई ने परियोजना की मुख्य फाइल पहले ही मंगवा ली थी। अब परियोजना से जुड़ी अन्य फाइलें के लिए कहा है। परियोजना के निर्माण में अनिमितता बरती गई थी।

Update: 2017-07-07 14:42 GMT

नोएडा : मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए सीबीआई ने परियोजना की मुख्य फाइल पहले ही मंगवा ली थी। अब परियोजना से जुड़ी अन्य फाइलें के लिए कहा है। परियोजना के निर्माण में अनिमितता बरती गई थी।

हालांकि, परियोजना की जांच लोकायुक्त द्वारा की जा चुकी है। यह अनिमितता कैसे हुई किन कारणों से साझा समझौता पत्र में बढ़े हुए बजट को शामिल नहीं किया गया। सीबीआई जांच में इन अहम मामलों से पर्दा उठना तय माना जा रहा है।

कुल खर्च लगभग 1,100 करोड़

33 हेक्टेयर में बने राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के निर्माण में 700 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। लेकिन असल में इसके निर्माण में लागत से कहीं ज्यादा करीब 1,100 करोड़ रुपए खर्च किए गए। दरसअल, यूपी सरकार के आॅडिट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सिर्फ 84 करोड़ का एमओयू साइन कर लगभग 1,100 सौ करोड़ खर्च कर दिए गए।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर...

कई चरणों में पूरी किया निर्माण

तत्कालीन अधिकारियों की मानें तो बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) शासन काल में जब पार्क का निर्माण किया जाना था तब यह कार्य कई चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण में पार्क की सिर्फ चारदीवारी ही की जानी थी। जिसके बाद कुछ स्थान को पक्का करने की बात आई। ऐसे में साझा समझौता पत्र 84 करोड़ रुपए का बनाया गया। लेकिन बाद पार्क में मूर्तिया, गुबंद, के अलावा हाथी और फव्वारे व अन्य कार्य किया गया। जिसका जिक्र एमओयू में नहीं किया गया। वहीं, यहां से लगाया गया पत्थर राजस्थान से मंगवाया गया।

सीबीआई कर सकती है पूछताछ

पहली रिपोर्ट में ट्रांसपोटेशन का खर्च कहीं ज्यादा बताया गया। लेकिन आईआईटी से रिपोर्ट पर संतुती लेने पर ढुलाई का खर्च सहीं बताया गया। फिलहाल इस मामले में कई और अनिमितता है। जिसको लेकर सीबीआई ने परियोजना से जुड़ी फाइले तलब करने को कहा है। ऐसे में सीबीआई परियोजना से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल

33 हेक्टेयर में बने इस पार्क पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पार्क के तीन हिस्से हैं। दलित प्रेरणा स्थल पार्क के बीच में बड़ा सा स्तूप है। इस मुख्य बौद्धिक स्तूप के नीचे विशालकाय पत्थरों में मायावती की जीवनगाथा उकेरी गई है। पार्क में डॉ. अंबेडकर व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के अलावा 11 महापुरुषों की मूर्तियां लगी हैं। सौ फुट ऊंचाई का समता मूलक स्तंभ बना है, जिन पर अशोक चक्र बना हुआ है। दो फाउंटेन लगे हैं, जिनकी ऊंचाई 52 फुट है। 22 बड़े हाथियों की गैलरी बनी है। प्रेरणा स्थल के अंदर एक खूबसूरत पार्क है, जिसमें मौलिश्री, कचनार, अशोक, सेमल, पिलखन, अमलतास आदि प्रजाति के करीब 7.5 हजार पौधे लगे हैं।

Tags:    

Similar News