दबंग युवक ने महिला से किया रेप का प्रयास, तंग आकर सड़क पर रहने को मजबूर

शामली के भवन थाना क्षेत्र में पड़ोसी दबंग युवक ने 35 वर्षीय महिला से रेप का प्रयास किया है। महिला द्वारा विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की। युवक की दबंगता से आहत होकर महिला ने कॉलोनी से पलायन कर लिया है, जो अब सड़क पर रहने को मजबूर है।

Update: 2017-10-04 11:54 GMT

शामली: शामली के भवन थाना क्षेत्र में पड़ोसी दबंग युवक ने 35 वर्षीय महिला से रेप का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर युवक ने मारपीट भी की। युवक की दबंगता से आहत होकर महिला ने कॉलोनी से पलायन कर लिया है, जो अब सड़क पर रहने को मजबूर है।

यह घटना 3 दिन पहले की है। आरोपी दबंग युवक का जुल्म दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था। जिससे महिला का घर से निकलना भी दुर्लभ हो गया था। घर से निकलने पर आरोपी दबंग पीड़िता से गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोपी युवक की दबंगता से आहत होकर महिला ने कॉलोनी से पलायन कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

दरअसल, यह मामला भवन थाना इलाके के अस्पताल कॉलोनी का है। जहां महिला सुमन ने पड़ोस के ही एक दबंग युवक के जुल्म से तंग आकर पलायन कर लिया है। आरोपी युवक का नाम गुरूदेव है, जोकि पड़ोस में ही रहता है।

पीड़ित सुमन का आरोप है कि गुरूदेव दबंग किस्म का युवक है, जो उस पर गलत नजर रखता है। कई बार पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने गुरुदेव की इन हरकतों से तंग आकर कॉलोनी से पलायन कर लिया। लेकिन उसके बावजूद भी युवक महिला को लगातार परेशान कर रहा है। जिससे आहत महिला अपनी समस्या लेकर तहसील दिवस मे पहुंची थी। तहसील दिवस मे मौजूद महिला ने अधिकारियों से उक्त युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पीड़िता ने लगाया आरोप

पीड़िता का आरोप है कि भवन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी से साठ-गांठ कर छोड़ दिया। जिसके चलते आरोपी युवक ने महिला को मानसिक रूप से टॉर्चर करना शुरू कर दिया है। पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करता है।

क्या बताया पीड़िता ने?

पीड़िता सुमन ने बताया कि 'आरोपी गुरूदेव हमारे पड़ोस का है। मैं अपने घर पर अकेली थी। दोनों बच्चे स्कूल जा रहे थे। मेरे पति काम पर गए हुए थे। जब मैं बच्चों को स्कूल छोड़ कर आई तो मुझे गलत नियत से देखने लगा। फिर वह घर में घुसकर पहले मेरे साथ गाली-गलौज की। उसके बाद मेरे साथ जबरदस्ती भी की और गन्दी हरकते करने लगा। मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। मेरे सारे कपड़े भी फाड़ दिए। उसने मेरा गला भी दबाने की कोशिश की बड़ी मुश्किल खुद को छुड़ा पाई।'

सुमन ने कहा, पुलिस में शिकायत की थी। उस दिन पुलिस ने पकड़ भी लिया था। उसके थोडी देर बाद फिर छोड़ दिया। उसके बाद मुझ पर कई बार हमला किया। फिर मजबूरन हमें घर छोड़ना पड़ा। अब हम सड़को पर ही धक्के खा रहे है। अब बस हमें न्याय चाहिए।

क्या कहा पुलिस ने?

सीओ भवन राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इनका मुकदमा दर्ज है और 164 के ब्यान हो चुके है। आरोपी की गिरफ्तारी बाकि है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। तत्काल गिरफ्तार करके जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

Tags:    

Similar News