सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, जानिए नई तारीखें

Update: 2017-09-22 22:29 GMT
सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, जानिए नई तारीखें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब भर्ती रैली 6 नवंबर से 20 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। पूर्व में घोषत कार्यक्रम के तहत यह 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी।

यह भी पढ़ें...पहाड़ के लोगों के लिए सेना भर्ती में मिली छूट, न्यूनतम ऊंचाई की अनिवार्यता घटाई

मध्य कमान की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि इस भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर जो पंजीकरण 26 अगस्त से शुरू किया गया था, वह अब 9 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत आने वाले 13 जनपदों, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, अमेठी, बस्ती, फैजाबाद, कौशाम्बी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर एवं सुल्तानपुर के अभ्यर्थी इस सेना भर्ती में भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें...ठंडी हवा का झोका ! सेना भर्ती परीक्षा में 1,300 कश्मीरी युवकों ने लिया भाग

पीआरओ ने बताया कि सेना में भर्ती में पंजीकरण के लिए आधार कार्ड संख्या लिंक करवाना अनिवार्य है। बिना आधार संख्या डाले कोई भी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड नहीं निकाल पाएगा। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया होगा।

 

--आईएएनएस

 

Tags:    

Similar News