Unnao News: उन्नाव में घर से निकले वृद्ध का कुएं में पड़ा मिला शव

Unnao News: उन्नाव जनपद के दही चौकी थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव स्थित कुएं में शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव पड़ा मिला।

Report :  Naman Mishra
Update:2022-10-28 16:09 IST

कुयें से शव बाहर निकलवाते पुलिसकर्मी

Unnao News: उन्नाव जनपद के दही चौकी थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव स्थित कुएं में शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव पड़ा मिला। बुजुर्ग (27 अक्टूबर 2022) गुरुवार की शाम किसी काम से घर से निकले थे। रात घर न पहुंचने पर परिजन पूरी रात खोजबीन करते रहे, लेकिन परिजनों को किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली सकी। लेकिन आज शुक्रवार (28 अक्टूबर 2022) सुबह ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव कुयें में पड़ा हुआ देखा। परिजनों को जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुयें से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मिली जानकारी के दही चौका थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर गांव के रहने वाले वृद्ध श्याम लाल गुरुवार शाम को घर से किसी काम को लेकर निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनके भतीजे कृष्ण कुमार ने परिजनों के साथ गांव में खोजबीन शुरू की। पूरी रात भतीजे सहित पूरा परिवार खोजबीन करते रहे। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रिश्तेदार आसपास पड़ोसियों में जानकारी ली, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित पुराने कुएं में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दारोगा अखिलेश कुमार यादव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह कुएं से शव को बाहर निकलवाया गया और पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

भतीजे ने बताया शराब पीने के आदी थे चाचा

भतीजे कृष्ण कुमार ने बताया कि चाचा श्याम लाल शराब पीने की आदत थी। अक्सर शराब पीने के बाद निकल जाते थे। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप प्रत्यारोप नही लगाया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।  

 




Tags:    

Similar News