पहली ठंड ने एक बुजुर्ग की ले ली जान, सरकारी रैन बसेरे में कोई इंतजाम नहीं

दिसम्बर की पहली ठंड ने एक बुजुर्ग की जान ले ली है। यहां जिला प्रशासन और नगर निगम की बद इंतजामी की वजह से बुजुर्ग की जान चली गई। क्योंकि यहां सरकारी रैन बसेरे में अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए। आज सुबह नगर निगम के ठीक सामने नगर निगम के रैन बसेरे में  एक बुजुर्ग की लाश मिली है।

Update: 2018-12-03 12:58 GMT

शाहजहांपुर: दिसम्बर की पहली ठंड ने एक बुजुर्ग की जान ले ली है। यहां जिला प्रशासन और नगर निगम की बद इंतजामी की वजह से बुजुर्ग की जान चली गई। क्योंकि यहां सरकारी रैन बसेरे में अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए। आज सुबह नगर निगम के ठीक सामने नगर निगम के रैन बसेरे में एक बुजुर्ग की लाश मिली है। स्थानीय लोगों की माने तो बुजुर्ग बीती रात ठंड से कांप रहा था। लेकिन रैन बसेरे मे कंबल या अलाव जलाने का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन की वजह से ठंड के चलते बुजुर्ग की मौत हुई है। वहीं नगर आयुक्त का शर्मनाक बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि हर मौसम में मौत होती है। इसका मतलब ये नहीं कि मौत ठंड की वजह से हुइ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़ें ......विक्षोभ की वजह से UP में बढ़ी ठंड, कुछ जगहों पर होगी बूंदाबादी भी

मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के नगर निगम कार्यालय के सामने का है। जहां रेन बसेरा के ठीक सामने आज एक बुजुर्ग की लाश मिली। इलाके के लोगों की माने तो बुजुर्ग देर रात ठंड से कांप रहा था। जिससे ठंड में उसकी मौत हो गई। सरकारी रैन बसेरा तो बना हुआ है। लेकिन उस रैन बसेरे में गरीबों के लिए कोई भी इंतजाम नहीं है। यहां तक कि जिला प्रशासन द्वारा अभी तक नहीं अलाव का इंतजाम किया गया है और ना ही कंबल वितरण हुआ है। यही वजह है कि आज एक बुजुर्ग ठंड के चलते हैं उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो लगतार ठंड बङती जा रही है। लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम को लगता है कि अभी ठंड आई नहीं है। जब ठंड आएगी तब हर चीज का इंतजाम कर दिया जाएगा। ऐसे में इंतजाम क्या जब किया जाएगा जब ठंड से कई लोग अपनी जान गवां देंगे।

यह भी पढ़ें ......हापुड़:अब गरीबों को कैमरों की निगरानी में बटेंगे कंबल, पढ़ें पूरी खबर

नगर आयुक्त विदा शंकर सिंह का कहना है कि ये अभी नहीं कह सकते कि बुजुर्ग की मौत ठंड से हुइ है। अभी ठंड आई नहीं है। इसलिये अभी कोई इंतजाम नहीं किए गए है। उनका कहना है की मौत तो हर मौसम में होती है। इसका मतलब ये नहीं कि मौत ठंड की वजह से हुइ है। इसलिए बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़ें ......रायबरेली : रैन बसेरे में चाय का ठेला, बाहर जरुरतमंदो का रेला

Tags:    

Similar News