डिफेंस एक्सपो इस बार होगा और खास, कुछ ही घंटो में दिखने लगेगा सेना का जलवा

एक्सपो के होने वाले फ्लाइंग डिस्प्ले के अभ्यास का जिसे वृंदावन सेक्टर-15 में वायुसेना की ओर से अंजाम दिया गया। इस अभ्यास में जगुआर, ग्लोबमास्टर, तेजस, सुखोई, सूर्यकिरण, रुद्र, डोर्नियर व चिनूक हेलीकॉप्टरों ने ताकत का प्रदर्शन किया।

Update: 2020-02-04 07:03 GMT

लखनऊ: हर दो साल में होने वाले डिफेस एक्सपे के लखनऊ में होने वाले उद्घाटन में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। यह डिफेस एक्सपो जहां प्रदेश में निवेश की नई संभावनाएं पैदा करेगा वहीं देश मे रक्षा संसाधनों में भी वृद्वि करने वाला होगा। इसमे लगभग 50 हजार करोड के निवेश की संभावना है। डिफेंस एक्सपो मे 70 देशो के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

लखनऊ में आयोजित हो रहा यह डिफेंस एक्सपो का 11वां संस्करण है। इसके पहले वर्ष 2018 में इसका 10वां संस्करण चेन्नई में आयोजित हुआ था। चेन्नई के डिफेंस एक्सपो में कुल 702 कंपनियों की भागीदारी हुई थी। डिफेंस एक्सपो भारतीय रक्षा उद्योग के लिए अपनी क्षमताओं को दिखाने और निर्यात की संभावना तलाशने के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।

एक्सपो के होने वाले फ्लाइंग डिस्प्ले के अभ्यास का जिसे वृंदावन सेक्टर-15 में वायुसेना की ओर से अंजाम दिया गया। इस अभ्यास में जगुआर, ग्लोबमास्टर, तेजस, सुखोई, सूर्यकिरण, रुद्र, डोर्नियर व चिनूक हेलीकॉप्टरों ने ताकत का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें—डिफेंस एक्सपो 2020: पूर्व टैंक एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन, युद्धाभ्यास करते भारतीय सैनिक

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने तैयरियों को जायजा लिया

इससे पहले सोमवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने तैयरियों को जायजा लिया। वहीं मंगलवार को केद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसंह भी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ आएगें। डिफेंस एक्सपो की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 10 हजार पुलिस कर्मिग्यों को लगाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम से डिफेंस एक्सपो की कमान सभाल लेगें। यहां लखनऊ आने के बाद वह शाम को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेगे।

माना जा रहा है कि कल से शुरू हो रहे डिफेंस एक्सपो पर यूपी को निवेश को बहुत ही अच्छा मौका मिलेगा। अनुमान है कि इस कार्यकम के दौरान में कई एमओयू पर साइन होंग। इसमें 857 स्वदेसी व 172 विदेसी कम्पनियो के आयुधों को प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भारत इजरायल के बीच जहां ं रक्षा क्षेत्र में निवेश होगा वहीं यूएस डिफेंस इंड्रस्टी और मेक इन इंडिया के तहत भी निवेश होने जा रहा है।

Tags:    

Similar News