Delhi Election Result Live: जीत गये केजरीवाल, अब जायेंगे हनुमान मंदिर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी। मतगणना को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Update: 2020-02-11 00:15 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी। मतगणना को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें कि दिल्ली के 11 जिलों में कुल 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 33 मतगणना पर्यवेक्षकों सहित लगभग 2,600 मतगणना कर्मचारी मतगणना में शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर मतगणना होने तक कम से कम 500 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी।

Live Update:

03.35 PM: ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल समर्थकों के बीच पहुंचे। पार्टी दफ्तर में साथी नेता उनका स्वागत कर रहे हैं। ‘लगे रहो केजरीवाल’ के गानों पर समर्थक झूमे

12.40: अरविंद केजरीवाल से मिले संजय सिंह, दी जीत की बधाई

11.40: 11 राउंड पूरे होने के बाद 65546 वोट से आगे हूँ।

10. 15 AM: विकासपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने नतीजे से पहले मानी हार

 

09.48 AM: रुझानों में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। बीजेपी अभी तक 19 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं AAP काफी आगे 51 सीटों पर आगे चल रही है।

9:20 AM: आदर्शनगर, शकुरबस्ती और मॉडल टाउन में काउंटिंग दोबारा शुरू

9.05: आम आदमी पार्टी का विजय रथ तैयार

9.02: 3 सीटों पर तकनीकी खराबी के कारण वोट गिनती रुकी

8.45: रुझानों में बढ़त के बाद AAP दफ्तर में जश्न का माहौल

8:40 केजरीवाल पार्टी कार्यालय में पहुंच चुके हैं।

8:30 : सीएम अरविंद केजरीवाल अपने कार्यालय के लिए रवाना

8:00 AM: शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के सभी नेता आगे चल रहे हैं।

यह पढ़ें....दिल्ली चुनाव में कौन मारेगा बाजी, देखें Newstrack का सबसे सटीक EXIT पोल

सुरक्षा के पुख्ता इंंतजाम

मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सीवी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थान हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने मतदान से एक दिन पहले कहा था कि सभी ईवीएमों का परीक्षण किया गया और वे फूलप्रुफ और छेड़छाड़ से परे हैं।

 

बता दें कि शनिवार को हुए मतदान में 62.59 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह 2015 के आंकड़े से पांच फीसदी कम है। इस चुनाव में 1.47 करोड़ वोटर्स थे, जिसमें से 66.8 लाख महिलाएं और 81.05 लाख पुरुष मतदाता थे। इसके अलावा 869 थर्डजेंडर वोटर्स थे। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर कुल 672 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं जिनमें 593 पुरूष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इन 70 सीटों में 12 सीटें एससी के लिए आरक्षित थीं।

Tags:    

Similar News