UP में छाया घना कोहरा, तापमान में गिरावट दर्ज

राजधानी और राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार (27 जनवरी) को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर के बाद आसमान पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है।

Update: 2018-01-27 04:52 GMT

लखनऊ: राजधानी और राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार (27 जनवरी) को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर के बाद आसमान पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6़ 5 डिग्री, कानपुर का 8 डिग्री, बनारस का 8़ 7 डिग्री और इलाहाबाद का 6़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, दोपहर तक कोहरे का असर रहेगा। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में भी कोहरे का असर बना हुआ है। दोपहर के बाद धूप निकलने की संभावना है।

गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। यह अगले सप्ताह तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News