डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा एलान, गांवों में बनेंगे खेल के मैदान, 5000 मनरेगा पार्क बनाने की तैयारी

UP News: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा (Promotion of sports in the state) देने के उद्देश्य से, अब गांवों में मनरेगा (MANREGA) के तहत मैदान बनाए जाएंगे।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-19 15:32 GMT

UP Latest News: प्रदेश में खेलों को बढ़ावा (Promotion of sports in the state) देने के उद्देश्य से, अब गांवों में मनरेगा (MANREGA) के तहत मैदान बनाए जाएंगे। इससे न सिर्फ रोजगार मुहैया होगा। बल्कि, युवाओं को भी एक बेहतर भविष्य मिलेगा। बता दें कि, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, इस साल 5000 नये खेल के मैदान बनाने का कार्य (construction of new playgrounds) किया जाएगा।

जबकि, विभाग के अनुसार, पूर्व में 11000 खेल के मैदान बनाए जा चुके हैं। मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मे मनरेगा के तहत खेल के मैदान मनरेगा पार्क के रूप में विकसित करने का कार्य कराया जाएगा। यह खेल के मैदान ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की प्रतिभा को उभारने व निखारने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस साल बनाए जाएंगे 5000 मैदान

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम्य विकास विभाग (Rural Development Department) द्वारा इस प्रकार की कार्य योजना बनाई गई है। पूर्व में भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 11000 खेल के मैदानों का निर्माण कराया गया है। बता दें कि ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष लगभग 5000 खेल के मैदानों का निर्माण कराए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इससे जहां खेल प्रतिभाएं निखरेंगी, वहीं मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

कैटल सेड व हाईटेक नर्सरी की भी योजना

यही नहीं पर्यावरण संरक्षण(Environment protection), सुरक्षा एवं इको सिस्टम के संचालन को दुरुस्त रखने के लिए मनरेगा एवं उद्यान विभाग के मध्य कन्वर्जेंस करते हुए कृषकों की भूमि पर फलदार पौधों का रोपण, फूलों की खेती, नर्सरी की स्थापना संबंधी कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिगत जल सुधार एवं जल संरक्षण हेतु मनरेगा के तहत चेक डैम निर्माण, बंडिंग, तालाब निर्माण व पुनरुद्धार और सिंचाई संबंधी कार्य भी कराए जाएंगे।

मनरेगा के तहत गांव में कैटल सेड व हाईटेक नर्सरी बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। नदियों के किनारे वृक्षारोपण, उनके किनारे पड़ने वाले तालाबों के पुनरुद्धार और वहां कोई यदि नाला जा रहा है, तो उसकी सफाई आदि के कार्य भी कराए जाएंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News