Mirzapur : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन, विंध्य कॉरिडोर पर कही बड़ी बात

केशव मौर्य बोले, प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन पर जोर दे रही है। धार्मिक पर्यटन के जरिये सरकार रोजगार सृजन पर बल दे रही है। कॉरिडोर का निर्माण कार्य बढ़ने के साथ भीड़ भी बढ़ रही है।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2022-09-02 07:42 GMT

मीडिया से बात करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya Visit Mirzapur : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार (02 सितंबर) को आज मिर्जापुर पहुंचें। डिप्टी सीएम केशव मौर्य यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मिर्जापुर पहुंचने पर वो सबसे पहले माता विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल पहुंचें। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था काफी सख्त रही।

केशव मौर्य ने माता विंध्यवासिनी के दर्शन किए। वैदिक मंत्रों के बीच उन्होंने माता रानी को नमन किया। इस दौरान वो मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा, धार्मिक पर्यटन के जरिये सरकार रोजगार सृजन पर बल दे रही है। कॉरिडोर का निर्माण कार्य बढ़ने के साथ ही भीड़ भी बढ़ रहीं है।

केशव मौर्य- विंध्य कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर 

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के विंध्याचल धाम पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि 'माता विंध्यवासिनी के दर्शन का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है। विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

'काशी और अयोध्या की तरह यहां भी उमड़ेगी भीड़' 

विंध्य कॉरिडोर के निर्माण पर उन्होंने कहा, 'जैसे-जैसे काम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ भी उमड़ रही है। केशव मौर्य ने कहा, हमारी सरकार का काम धार्मिक स्थलों का विकास करना है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य है। धार्मिक पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन होना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार काशी और अयोध्या में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। उसी प्रकार मां के धाम विंध्याचल में भी भीड़ उमड़ेगी।'

Tags:    

Similar News