Shravasti News: महिलाओं और बच्चियों की सुनी गई समस्याएं, निस्तारण का दिया गया निर्देश
Shravasti News: राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई गुरुवार को विकास भवन सभागार में हुई। सुनवाई का संचालन आयोग की सदस्य एकता सिंह ने किया।;
Women public hearing organized by State Women Commission instructions for disposal (Photo: Social Media)
Shravasti News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई गुरुवार को विकास भवन सभागार में हुई। सुनवाई का संचालन आयोग की सदस्य एकता सिंह ने किया। इस दौरान कुल 11 मामलों में पीड़ित महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
महिला राज्य आयोग की सदस्या एकता सिंह जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा किये जाने के लिए वृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंची। इसके बाद सदस्या ने विकास भवन सभागार पहुंचकर महिला उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना।
न्याय देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
इस दौरान कुल 11 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें से कुछ न्यायालय से सम्बन्धित मामले थे। शेष अन्य शिकायतों के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस दौरान समय सीमा पर सुनवाई न होने को लेकर आयोग सदस्या ने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई। दौरान सदस्या एकता सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों से रूबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके।
महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को गम्भीरता से लें
उन्होने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का यह भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्यवाही कर उन्हे न्याय शुलभ करायें ताकि समस्याओं से ग्रसित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान हर दशा में कायम रहे।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सन्त कुमार, महिला थाना प्रभारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पीड़ित महिलाएं उपस्थित रही है।