काम बोलता हैः जहां भाजपा विधायक वहां, जहां पार्टी नहीं वहां फर्क देख लें

प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मल्हनी का चुनाव प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा साथ यह भी तय होगा कि मल्हनी की जनता विकास चाहती है अथवा गुन्डा राज जनता ने सपा बसपा कांग्रेस की सरकारों को देखा है अब स्वयं निर्णय करे कि उसे क्या करना चाहिए।

Update: 2020-10-29 15:24 GMT
Dinesh Sharma and Swami Prasad Maurya campaigned on Malhani seat

जौनपुर। मल्हनी विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह के प्रचार करने आये प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा यहाँ यादवेश इन्टर कालेज के परिसर में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अब तक अपने शासन काल में जो कहा जो वादा किया उसे पूरा किया है। सड़क और विकास की बातें कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जहां भाजपा के विधायक नहीं थे वहां पर काम नहीं किया है। इससे भाजपा की मानसिकता का अनुमान सहज लगाया जा सकता है ।

अब सीधे लखनऊ जाइये

श्री शर्मा ने कहा पहले लखनऊ जाने के लिए लोग घूम कर लखनऊ पहुंचते थे हमारी सरकार ने गोमती नदी पर पुल बनवा दिया अब सीधे लखनऊ जा सकते हैं। लेकिन यह नहीं बताया पुल बना कहाँ है। बताया जहाँ हमारे पार्टी के विधायक है वहां की सड़कें चमक रही है।

विकास चाहते हैं तो भाजपा को वोट दे मनोज कुमार सिंह को विधायक बनाये। पहले की सरकारें बाहुबलियों को प्रश्रय देती थी हमारी सरकार उनको समाप्त कर रही है। पहले बिजली के संकट से जनता जूझ रही थी लेकिन भाजपा 24सो घन्टे बिजली दे रही है।

इस जन सभा में कोविड 19 के गाइड लाइन की खूब धज्जियां उड़ती नजर आयी है सरकारी मशीनरी सहयोगी दिख रहा था

केंद्र सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि जो काम पूर्व की सरकारों ने 70 सालों में नहीं किया मोदी जी की सरकार ने कर दिखाया आज कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दिया गया है। अब आतंकवादी आते हैं तो उन्हें उपर पहुंचा दिया जा रहा है।

हमने मन्दिर का वादा किया बनाया जा रहा है। केंद्र की सरकार ने माताओ बहनों के सम्मान में गांव गांव घर घर शौचालय बनवा दिया है। गांव गांव सड़कों का जाल बिछा दिया है। भाजपा विकास कर रही है जनता से किये वादों को पूरा कर रही है।

इस सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मल्हनी का चुनाव प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा साथ यह भी तय होगा कि मल्हनी की जनता विकास चाहती है अथवा गुन्डा राज जनता ने सपा बसपा कांग्रेस की सरकारों को देखा है अब स्वयं निर्णय करे कि उसे क्या करना चाहिए। भाजपा का लक्ष्य विकास करना है मल्हनी का दुर्भाग्य है अभी तक मल्हनी विकसित नहीं हो सकी है।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

Tags:    

Similar News