Etah News : दिनेश शर्मा ने दिग्विजय को बताया मानसिक रोगी और नीतीश का उड़ाया मजाक

Etah News : पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया मानसिक रोगी और इसके बाद नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा नीतीश यूपी में प्रधानी का चुनाव भी नहीं जीत सकते।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2022-09-25 12:17 GMT

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Etah News : उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया मानसिक रोगी और इसके बाद नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा नीतीश यूपी में प्रधानी का चुनाव भी नहीं जीत सकते जमानत जब्त होगी । दिनेश शर्मा का आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एटा आगमन हुआ, एटा में पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कई बड़े नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह को मानसिक रूप से असंतुलित बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

एटा मे उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पीएफआई को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की तुलना पीएफआई से किए जाने पर कहा मुझे दिग्विजय सिंह से बहुत सहानुभूति है, सहानुभूति का कारण ये है कि उनका मानसिक संतुलन इस समय अव्यवस्थित है और ये आज से नहीं है, काफ़ी समय से है। कई सालों से मानसिक विकारों का सामना वो कर रहे हैं और इसका दुष्परिणाम वो अपने जो अनियंत्रित बोल हैं उनके द्वारा रखते हैं। उन्हें राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रद्रोह का अर्थ ही नहीं पता है। आरएसएस राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पित होने वाले लोगों का एक संगठन है। पीएफआई तोड़ो संगठन है। समाज को तोड़ो, देश को तोड़ो। आंतक फैलाने मे तमाम लोग पकडे गए उनका सम्बन्ध पीएफआई से रहा है। पीएफआई और संघ दोनों की तुलना नहीं हो सकती। यह उनके दिमाग़ का फितूर है जो कभी कभी अल्लादीन के चिराग के जिन्न की तरह से निकल कर बाहर आता है। और ज़ब ज़ब बाहर आता है तब तब कांग्रेस का पतन और तेजी से होता है।

आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत के मस्जिद में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी राष्ट्र के प्रति समर्पित लोग हैं, उनसे मिलने में कभी भी किसी को ऐतराज नहीं है। जहाँ तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आप जिक्र कर रहे हैं उसपर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूँ लेकिन मुस्लिम मंच उसमें भी बना है। बीजेपी मे भी अल्प संख्यक मोर्चा है, उसमें भी हमारे तमाम मुस्लिम भाई काम कर रहे हैं।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी को पहले उत्तर प्रदेश के प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहिए, उसमें भी उनकी जमानत जप्त हो जाएगी, उन्होंने कहा कि बिहार में अपना आधार खो चुके हैं नीतीश कुमार अगर वह उत्तर प्रदेश में अपना आधार ढूंढने आ रहे हैं तो उनका यह सपना निराधार है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एटा जनपद में कई बड़े-बड़े नेताओं पर निशाना साध कर गए दिनेश शर्मा के साथ एटा लोकसभा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, एटा जिला अध्यक्ष संदीप जैन, मैनपुरी के प्रभारी डॉ दिनेश वशिष्ठ, एटा सदर विधायक विपिन वर्मा, डेविड, वीरेंद्र लोधी विधायक मारहरा व भाजपा नेता विनीत भारद्वाज समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Tags:    

Similar News