जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव आज, 11 से तीन बजे तक होगा मतदान

Update:2017-08-22 10:42 IST
यूपी निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, अब तक हुआ ये एक्शन

मेरठ: जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में मतदान आज होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित होगा। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच होगा।

ये हैं मैदान में

-जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में है। कुलविंदर सिंह को भाजपा नेताओं का समर्थन प्राप्त है।

-वहीं सपना हुड्डा को सरधना विधायक संगीत सोम का समर्थन प्राप्त है।

-वहीं पूर्व सपा कैबिनेट मंत्री भी शाहिद मंजूर भी समर्थन दे रहे हैं।

-उपचुनाव में कुल 34 सदस्य मतदान करेंगे। डीएम समीर वर्मा ने बताया क मतदान सुबह 11 से 3 बजे तक होगा।

-इसके बाद मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

ये होगी सुरक्षा

-चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन कडे सुरक्षा के इंतजाम किए है।

-प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ और जुलूस को रोका जाएगा। सात मुख्य प्वाइंटो पर बैरियर लगाए गए हैं।

-ढाई कंपनी पीएससी और आरएएफ लगाई गई है। चार एसपी स्तर के अधिकारी तैनात होंगे। वहीं 14 सीओ और 12 थानाध्यक्षों को तैनात किया गया है।

-मतदान के बाद हर सदस्य को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

Tags:    

Similar News