द्वार-द्वार, पाँव-पाँवः युवा चेतना जगा रही गांव गांव किसान बिल के खिलाफ अलख

रोहित सिंह ने कहा की 2022 में सत्ता का महापरिवर्तन सुनिश्चित है। श्री सिंह ने कहा की हम पूरे पूर्वांचल का दौरा कर जनता को जागरुक कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा की भाजपा का नाश अहंकार से होगा।

Update: 2020-09-23 13:48 GMT
Door-to-door, foot-to-toe: Alakh against the village farmer bill

बलियाः बेलहरी ब्लाक अंतर्गत हल्दी चट्टी, सुल्तानपुर, चैन छपरा, राजपुर, नवका गाँव, नेम छपरा, उडवंत छपरा, हासनगर, हल्दी पश्चिम टोला, नंदपुर गाँवों का युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने द्वार-द्वार पाँव-पाँव कार्यक्रम के तहत दौरा किया।

भाजपा का कुचक्र

इस दौरान जनता से भेंट कर कृषि बिल-2020 से देश को होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया। श्री सिंह ने जनता को देश बचाने हेतु आगे आने का आवाहन भी किया। श्री सिंह ने कहा की भाजपा कृषि क्षेत्र को निजी हाथों में देने का कुचक्र रच रही है।

रोहित सिंह ने कहा कि भाजपा किसानों को ठग रही है। हमारा देश कृषि आधारित राष्ट्र है। परंतु मोदी शासन में किसान आत्महत्या को बाध्य हैं। श्री सिंह ने कहा कि किसान-नौजवान भूखा है, फिर देश की तरक़्क़ी कैसे होगी।

श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना गाँव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के बेहतरी की लड़ाई लड़ रही है। श्री सिंह ने कहा की देश में अघोषित आपातकाल है जो भाजपा का विरोध करेगा वो देशद्रोही हो जाएगा। श्री सिंह ने कहा की योगी राज में अपराध अपने चरम पर है।

इसे भी पढ़ें 2022 में होगा महापरिवर्तन- युवा चेतना

रोहित सिंह ने कहा की 2022 में सत्ता का महापरिवर्तन सुनिश्चित है। श्री सिंह ने कहा की हम पूरे पूर्वांचल का दौरा कर जनता को जागरुक कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा की भाजपा का नाश अहंकार से होगा। इस अवसर पर बैजू राय, राकेश यादव, पिंटू यादव, सैफ़ नवाज, आलोक राय, आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

हम दिनकर के वंशज हैं

बलिया मालदेपुर मोड़ निवास पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह उनके चित्र पर पुष्पांजलि की। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि दिनकर वीर रस के कवि थे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने युवाओं से उनके दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम दिनकर के वंशज हैं बिना डरे सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ जनता के लिए लड़ेंगे।

Tags:    

Similar News