सेवा भारती के कार्यक्रम में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सेवा भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 23 फरवरी को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शामिल होंगे।कार्यक्रम संयोजक भूपेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) में शनिवार को गरीबों व समाज के लिए कार्य करने वाली संस्था सेवा भारती की गोष्ठी होगी।

Update: 2019-02-22 15:36 GMT
डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सेवा भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 23 फरवरी को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शामिल होंगे।कार्यक्रम संयोजक भूपेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) में शनिवार को गरीबों व समाज के लिए कार्य करने वाली संस्था सेवा भारती की गोष्ठी होगी। ‘राष्ट्र निर्माण में सेवाकार्यों की भूमिका’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में दोपहर दो बजे सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आएंगे। यहां पर वह समाज में गरीब, अशिक्षित व बेसहारा दो हजार से अधिक लोगों को सम्बोधित करेंगे और अपने विचार रखेंगे।

यह भी पढ़ें.....लखनऊ : संगीत नाटक अकादमी द्वारा ‘अवध संध्या’ का आयोजन

कार्यक्रम संयोजक ने यह भी बताया कि संस्था लम्बे समय से समाज में गरीब, अशिक्षित व बेसहारा लोगों के उत्थान के लिए काम करने वाली है। इसके माध्यम से ऐसे लोगों को शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जाता है। गोष्ठी से जुड़ी सभी तैयारियां को लेकर शुक्रवार को सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें.....अखिलेश पार्टी सड़क पर लाकर ही दम लेगेंः शिवपाल यादव

उप मुख्यमंत्री आगमन को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के साथ अन्य तैयारियों को संस्था के पदाधिकारियों के साथ जायजा लिया। यहां पर प्रांत महामंत्री भक्ति विजय शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह चन्देल, स्वतंत्र अग्रवाल, राजेन्द्र कटियार आदि तैयारियों से सम्बंधित कार्यों को अंतिम रुप देने में जुटे हुए हैं।

Tags:    

Similar News