गोरखपुर में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, ममता कुलकर्णी के डॉन पति से हैं संबंध

Update: 2016-05-30 15:25 GMT

गोरखपुर: फ़िल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के कीनिया में रह रहे ड्रग तस्कर पति विकी गोस्वामी के साथी जय मुखी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोरखपुर एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे सोमवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। पुलिस को इसके पास से मुंबई से जारी एक पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।

लंबे समय से थी तलाश

-मुंबी पुलिस जय मुखी को काफी दिनों से तलाश रही थी।

-एसटीएफ के सीओ विकास त्रिपाठी ने बताया कि जय मुखी ड्रग्स के कारोबार से जुड़ा रहा है।

-उस पर मुंबई के वर्तकनगर थाने में मामला दर्ज है।

-आरोपी के संबध अंडरवर्ड डॉन विकी गोस्वामी से रहे हैं।

गिरफ्तार जय मुखी

विकी से संबंध

-विकी गोस्वामी फ़िल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का पति है, जो कीनिया में रहा रहा है।

-मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है।

-जय मुखी मुंबई के सायन की सिंधी कालोनी निवासी है। इसके नाम से मुंबई से एक पासपोर्ट नंबर z2707997 बना है।

-उस पर वर्तकनगर थाने में मु.अ.स. 3056/2016 धारा 8(c),9a,25a,29 NDPS दर्ज है।

मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ ने दबोचा

अंतरराष्ट्रीय जाल

-गोरखपुर से इसकी गिरफ्तारी से तय है कि ड्रग तस्करों का जाल पूरे देश फैला है।

-ये नेपाल को सेफ्टी पॉइंट की तरह से यूज कर रहे हैं.

-नेपाल बॉर्डर की खुली सीमाओं का फायदा उठाकर यह आसानी से अवैध रूप से भारत में आते और जाते रहते हैं।

Tags:    

Similar News