ब्लैकमनी का इंजीनियर : ED ने यादव सिंह की 5.9 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Update:2017-12-23 18:50 IST

लखनऊ : नोएडा विकास प्राधिकरण के कुख्यात चीफ इंजीनियर यादव सिंह ने अपनी काली कमाई का करोड़ों वाला साम्राज्य दिल्ली से लेकर मथुरा तक फैला रखा हैं। ईडी ने आय से अधिक मामले में यादव सिंह की 5.9 करोड़ की संपत्ति अटैच की है।

ईडी ने यादव सिंह, उसकी पत्नी कुसुमलता व पीजीडी चैरीटेबल ट्रस्ट संचालकों के खिलाफ लखनऊ की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में आरोपपत्र भी दाखिल किया है। जल्द ही यादव सिंह की अन्य संपत्तियां भी अटैच होने वाली हैं। उसकी अन्य संपत्तियां भी ईडी ने चिह्नित कर ली हैं।

आपको बता दें आय से अधिक संपत्ति के मामले में यादव सिंह के खिलाफ सीबीआइ जांच भी चल रही है। यादव सिंह के खिलाफ मनीलॉर्डिंग का केस ईडी की लखनऊ शाखा देख रही है।

ये संपत्ति हुई हैं अटैच

नोएडा, दिल्ली और मथुरा के पीजीपी चैरिटेबिल ट्रस्ट, इण्डियन ओवरसीज़ बैंक के खाते व संपत्ति को ईडी ने अटैच कर दिया है। यादव सिंह पत्नी कुसुमलता पीजीपी टट्रस्ट की ट्रस्टी हैं।

ईडी ने यादव सिंह पर शिकंजा कसते हुए करीब छह करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। नोएडा में स्थित इंडियन ओवरसीज़ बैंक का 4.6 करोड़ रूपए, कुरकुण्डा मथुरा की दो प्रॉपर्टी, जहांगीरपुर और जेवर नोएडा की दो संपत्ति के अलावा दिल्ली में स्थित यादव सिंह के आफिस को ईडी ने ज़ब्त कर लिया है। आज जिन सम्पत्तियों को ज़ब्त किया है।वह सम्पत्तियाँ पीजीपी चैरिटेबिल ट्रस्ट के नाम पर है जिस की ट्रस्टी यादव सिंह की बीवी कुसुमलता हैं। यादव सिंह को ईडी ने फरवरी 2016 में गिरफ्तार किया था। इस से पहले ईडी ने यादव सिंह की 20 करोड़ की समपत्ति इसी वर्ष जनवरी में सीज़ की थी।

Tags:    

Similar News