Etah News: दूल्हे के सामने दुल्हन ने प्रेमी को पहनाया वरमाला, मचा हंगामा

Etah News: एटा के सिरांव गांव में बीती रात को जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से मना कर दिया।

Reporter :  Sunil Mishra
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-04 14:01 GMT

दुल्हन (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

Etah News: एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिरांव में बीती रात को जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया। वहीं शादी में मौजूद प्रेमी को बुलाकर सबसे सामने उसके गले में वरमाला डाल दिया। दुल्हन के इस हरकत को देखकर दूल्हा व उसके परिजन के होश उड़ गए। इस मामले को लेकर घराती और बाराती में काफी नोक झोंक हुआ और बाद में बारात बिना दुल्हन को लिए घर वापस लौट गई।

दरअसल सिरांव गांव में रात्रि अब्बल सिंह नाई की पुत्री की बारात बिना दुल्हन लिए घर वापस लौट गई। बारात थाना अवागढ क्षेत्र के ग्राम नरौरा से बैंडबाजों के साथ आई थी। लड़की पक्ष वालों ने बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। किंतु जब दूल्हा जयमाला के लिए पहुंचा, तो पूरा नजारा ही बदल गया। दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला डालने से इंकार कर दिया और उसी बीच उसने अपने प्रेमी को जो शादी में शामिल होने आया था उसको बुलाकर उसके गले में पूरी बारात के सामने जयमाला डाल दिया। यह देखकर दूल्हा व उसके परिजन अचंभित हो गए। इस मामले को लेकर लड़के व लड़की पक्ष में काफी नोंक झोंक भी हुई। घटना की सूचना थाना कोतवाली देहात पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस लड़की के पिता को थाने ले आई और बारात बिना दुल्हन के अपने घर वापस लौट गई।

थाने में जब लड़की के पिता अब्बल सिंह से दूल्हे का नाम पूछा गया, तो वह उसका नाम भी नहीं बता सके तथा दूल्हे की गोद भराई मे आये सामान को वापस करने को तैयार हो गये। बता दें कि लड़के पक्ष के लोग अभी तक सदमे में हैं कि उनके पुत्र की बरखत बिना दुल्हन के वापस लौट गयी है। अब्बल सिंह ने बताया कि लड़की को लड़का पसंद नहीं आया, इसलिए उसने शादी नहीं की। मैनें लड़के वालों से पहले ही कहा था कि लड़की को लड़का दिखा लो, लेकिन उन्होंने नहीं दिखाया।

लड़की पक्ष

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात प्रवीण कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने जान-बूझकर कर यह कार्य किया है। उसे पता था कि उसकी लड़की का पहले से अवैध संबंध रिश्तेदारी के लड़के अमित से था और वह उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन उसका परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। लड़की इस शादी से खुश नहीं थी इसलिए उसने अपने प्रेमी के गले मे वरमाला डालकर उससे शादी कर ली।

Tags:    

Similar News