एटा: पुलिसकर्मी की गोली लगने से हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय में किया गया भर्ती

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि आज प्रातः 28 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र हेमराज गौतम थाना मिरहची परिसर में बैठा हुआ था तभी थाने पर ही तैनात नितिन नामक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर आया।

Update: 2021-03-23 09:50 GMT
एटा: पुलिसकर्मी की गोली लगने से हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय में किया गया भर्ती (PC: social media)

एटा: एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र स्थित थाना मिरहची में आज लगभग 10 बजे थाने में तैनात पुलिसकर्मी मनीष कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने गभीर स्थिति के चलते आगरा रेफर किया है।

ये भी पढ़ें:UP के 3 IPS को किया जबरन रिटायर, अमिताभ बोले- सरकार को नहीं चाहिए मेरी सेवाएं

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि आज प्रातः 28 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र हेमराज गौतम थाना मिरहची परिसर में बैठा हुआ था तभी थाने पर ही तैनात नितिन नामक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर आया। उसने पिस्टल ली और उसे साफ करने लगा उसे नहीं पता था कि पिस्टल के चैम्बर में कारतूस रह गया है। पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चल गयी और सामने बैठे कांस्टेबल को लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय एटा में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें:स्मृति ईरानी- एक साधारण सी लड़की जो बन गई महिला सशक्तीकरण की मिसाल

उक्त पुलिस कर्मी काफी दिनों से टैंशन में था

वहीं पुलिसिया सूत्रों व घायल के सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त पुलिस कर्मी काफी दिनों से टैंशन में था उसे किस बात का टेंशन था पता नहीं चल सका है और आज चली गोली चलने का कारण अभी पता नहीं चल सका है वहीं गोली चलने के पीछे भी कोई बहुत बडा राज बताया जा रहा है जो बाद में ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आगरा मे घायल का उपचार जारी है।

रिपोर्ट- सुनील मिश्रा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News