Etah News: पत्नी के मायके जाने से आहत व्यक्ति ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद ने ली जान

Etah News: थाना जलेसर क्षेत्र के पिलखतरा गांव में एक घरेलू विवाद ने एक परिवार पर भारी कहर बरपा दिया। पत्नी के मायके जाने से आहत 50 वर्षीय महाराज सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।;

Report :  Sunil Mishra
Update:2025-03-23 14:08 IST

Etah News 

Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद की थाना जलेसर क्षेत्र के पिलखतरा गांव में एक घरेलू विवाद ने एक परिवार पर भारी कहर बरपा दिया। पत्नी के मायके जाने से आहत 50 वर्षीय महाराज सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची जलेसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घरेलू कलह बना आत्महत्या की वजह

परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से महाराज सिंह और उनकी पत्नी बसंती देवी के बीच झगड़ा चल रहा था। 22 मार्च 2025 की सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद बसंती देवी बच्चों और घर के सामान के साथ मायके चली गईं।

मृतिक के भतीजे विपिन ने बताया कि बसंती देवी अपने मायके ग्राम चिरुली, जनपद औरैया चली गई थीं। उन्होंने घर का सामान, 40 बकरियां, एक भैंस और एक गाय गाड़ी में लादकर अपने चार बेटों और एक बेटी के साथ घर छोड़ दिया था। पत्नी और बच्चों के अचानक चले जाने से महाराज सिंह काफी परेशान और तनाव में आ गए।

तनाव में आकर उठाया खौफनाक कदम

महाराज सिंह पत्नी और बच्चों के घर छोड़कर जाने से गहरे सदमे में थे। परिजनों के अनुसार, इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि घरेलू विवादों की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो परिवारों में गहरे संकट का कारण बन रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

Tags:    

Similar News