UP News: आशिक ने ही लूट ली प्रेमिका की अस्मत, इश्क के खातिर दिल्ली से कासगंज आई थी महिला, आहत होकर खाया जहर

UP News: मंगलवार सुबह को एटा रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने महिला को कीटनाशक पीते हुए देखा। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-10-18 05:35 GMT

Delhi Woman consumed poison in etah  (photo: social media )

UP News: प्रेमी के इश्क में गिरफ्तार दिल्ली की एक महिला कासगंज पहुंची, मगर यहां जो उसका हाल हुआ, उसका अंदाजा उसने सपने में भी नहीं लगाया होगा। आरोपी ने महिला को कासगंज में रखकर चार दिन उसका रेप किया और फिर उसे एटा रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में छोड़ आया। पीड़िता इससे इतना आहत हुई कि उसने अपनी जान लेने की कोशिश की और कीटनाशक पी लिया। इसके बाद जीआरपी ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह को एटा रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने महिला को कीटनाशक पीते हुए देखा। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जीआरपी को जैसी ही इसकी जानकारी मिली, वे फौरन महिली की ओर दौड़े और उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

महिला ने बताई अपनी आपबीती

पीड़िता पूर्वी दिल्ली की रहने वाली है और उसकी उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। होश में आने पर जीआरपी की महिला कांस्टेबल ने उससे पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि चार दिन पहले कासगंज का एक युवक उसे प्रेमजाल में फंसाकर दिल्ली से यहां लाया। कासगंज में चार दिन तक उसने गलत काम किया। इसके बाद मंगलवार को सुबह आरोपित उसे लेकर एटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और कुछ देर में आने की बात कहकर वहां से भाग गया।

एटी जीआरपी के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। उसने अभी तक ठीक-ठीक अपना, अपने पति का नाम या परिवार और पते का नाम नहीं बता पाई है। जैसे ही इस बारे में पता चलेगा परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। महिला के बयान पर आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए कासगंज पुलिस से मदद मांगी गई है।

Tags:    

Similar News