Etah News: जलेसर के गांव राजनगर सराय में एक साथ चार शवों के पहुंचते ही मचा चीत्कार, नम आंखों से अंतिम संस्कार

Etah News: केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल, क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह, पवेन्द्र सिंह पम्मी,ओम प्रताप सिंह, संजय कुशवाह,आशू ठाकुर,शीलेन्द्र सिंह राजपूत प्रधान, गीतम सिंह राजपूत पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद रहे।;

Report :  Sunil Mishra
Update:2025-02-15 19:28 IST

Etah News (Photo Social Media)

Etah News: जनपद के जलेसर में शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायराजनगर में जैसे ही एक साथ चार शव पहुंचे तो परिजनों में चीत्कार मच गया। समूचे गांव में मातम के साथ सन्नाटा छा गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा रिश्तेदारों और आसपास के गांवो के हजारो की तादाद में महिला पुरुष शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बधा रहे थे। लोगो मे शवो को देखने की होड़ सी लग गयी थी। गमगीन माहौल में सभी शवो का अंतिम संस्कार किया गया।  

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायराजनगर में एक साथ चार शवो के पहुंचते ही कोहराम मच गया। हजारो की  हर आंख नम थी। डॉ बबलू राजपूत के शव का दाह संस्कार उनके पुत्र साहिल ने मुखाग्नि दी। जबकि मृतका के पति मानवेन्द्र सिंह द्वारा पत्नी पूनम का दाह संस्कार किया गया। जबकि दौनो पुत्रियों काव्या एवं भूमि का पिता मानवेन्द्र सिंह द्वारा ही अलग अलग अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि गुरुवार की रात्रि में अलीगढ़ से भांजे की शादी से लौटते समय डॉ बबलू राजपूत की स्विफ्ट कार हाथरस जनपद के हसायन थाना क्षेत्रान्तर्गत जलेसर- सिकन्दराराऊ रोड स्थित गांव बरसामई के निकट नदी में गिर पड़ी थी। जिसमे 47 वर्षीय नागेन्द्र सिंह उर्फ बबलू राजपूत, चचेरे भाई की पत्नी पूनम 28 वर्ष पूनम की दो पुत्रियां 4 वर्षीया काव्या एवं 2 वर्षीया भूमि की भी मौत हो गयी थी। इस दौरान-केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल, क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह, पवेन्द्र सिंह पम्मी,ओम प्रताप सिंह, संजय कुशवाह,आशू ठाकुर,शीलेन्द्र सिंह राजपूत प्रधान, गीतम सिंह राजपूत पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदि गणमान्य लोगो के अलावा एसडीएम भावना विमल,सीओ नीतीश गर्ग,तहसीलदार राकेश कुमार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह राघव, आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

फीस जमा कर चार साल से पैमायश के लिए ठोकरें खा रहा किसान, तमाम शिकायती पत्र देने के बाद भी पैमाइश नहीं

एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना व ब्लाक जलेसर इन दिनों चर्चा में है जहाँ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा  किसानों एवं वादकारियों को जल्द न्याय दिलाने को लेकर किये जा रहे दावे खोखले साबित हो रहे है। सरकारी फीस जमा होने के बावजूद किसानों की पैमायश तक नही हो पा रही है। किसान समाधान दिवसों एवं तहसील अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते परेशान हैं। शनिवार को पीड़ित किसान द्वारा एडीएम एटा को शिकायती पत्र देकर पुनः न्याय की गुहार लगाई गई है। 

जिसमें तहसील क्षेत्र के गांव मुडसमा निवासी पीड़ित किसान हेमन्त कुमार पुत्र प्रमोद कुमार सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मौजा मुड़समा परगना व तहसील जलेसर जिला एटा के गाटा सं0- 46 / 1.899 का संबभूत सहखातेदार काबिज व दखील स्वामी है। उसके द्वारा  10 फरवरी 2021 को अपने गाटा सं0- 46 की पैमाइश हेतु आवेदन किया गया था। तथा नियमानुसार मु0 1000 रुपये की फीस भी अदा की गयी थी। जिसमें करीब एक वर्ष पूर्व कानूनगो फूल सिंह द्वारा प्रार्थी से पैसे लेकर पैमाइश तो की किन्तु रिपोर्ट आगे प्रेषित नहीं की। तदोपरान्त पीड़ित द्वारा पुनः पैमाइश के सम्बन्ध में तहसील स्तर पर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें लगभग एक माह पूर्व कानूनगो रामभरोसे ने भी पैमाइश की। इन्होनें भी कोई रिपोर्ट आगे नहीं भेजी न ही  किसान को कब्जा दिलाया। जबकि कानूनगो रामभरोसे गत 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत हो चुके हैं। किसान बीते चार वर्षों से पैमायश कराकर कब्जा दिलाये जाने को भटक रहा है।


विदित हो कि राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत आवेदन तथा फीस अदा करने के बाद 45 दिवस के अन्दर पैमाइश कर आवेदक को पूर्ण भाग पर कब्जा व दखल दिलाने का नियम है। फिर भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं अमल में लायी जा रही है। पीड़ित किसान द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों पर विपक्षीगणो के साथ सांठ-गांठ कर लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित किसान ने एडीएम एटा सत्य प्रकाश एवं एसडीएम जलेसर भावना विमल से प्रकरण को स्वयं अपने संज्ञान में लेकर किसी उच्चाधिकारी को आदेशित कर  उसकी जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा व दखल दिलाने की गुहार लगायी है।अब देखना होगा कि यह गुहार काम आती है या आगे भी ठोकर खानी होंगी।

Tags:    

Similar News