Etah News: आसमानी बिजली की चपेट में आने से माँ की मौत, बेटी घायल

Etah News: उत्तर प्रदेश के जनपद एटा बरसात के चलते आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसकी 12 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

Report :  Sunil Mishraa
Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-03-02 10:24 GMT

प्रतीकात्मक इमेज source: Newstrack  

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बीते 24 घंटे से रूक रूक कर हो रही बारिश के चलते जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम झकरई में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसकी 12 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह थी घटना 

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा बरसात के चलते तेज़ आवाज के साथ कड़कड़ाती हुई आकाशीय बिजली ने ग्राम झकरई निवासी रामनिवास के घर कहर ढा दिया। अचानक तेज बारिश के चलते उनकी पत्नी पिंकी अपनी बेटी के साथ घर की छत पर रखे उपलों को पन्नी से ढांकने गई थी। तभी तेज़ आवाज के साथ आकाशीय बिजली उनकी छत पर गिरी। जिससे मां और बेटी बुरी तरह से झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से परिजन उन दोनों को गाड़ी में लिटाकर अलीगंज नगर स्थित सीएचसी केंद पर उपचार के लिए लाया गया। परंतु तब तक पिंकी जिंदगी की जंग को हार चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ उनकी पुत्री ईशा  को अच्छे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जैसे ही डॉक्टरों ने पिंकी को मृत घोषित किया परिजनों में कोहराम मच गया।

स्थानीय विधायक पहुंचे मिलने 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक के पुत्र जितेंद्र कुमार राठौर अस्पताल परिसर पहुंचे और घायल बेटी के इलाज को हर सम्भव मदद करने का भरोसा परिजनों को दिया। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे। मौके पर राजस्व की टीमें और थाना अलीगंज पुलिस ने इस घटना की सूचना प्रदेश के राहत एवं बचाव आयुक्त को दे दी। 

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज अमित कुमार ने बताया कि छत पर रखे उपले उठाने के लिए जैसे ही गई, वैसे ही अचानक आकाशीय बिजली तेज आवाज के साथ उनके ऊपर गिर गयी। जिसमें माँ  और बेटी दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में माँ की मौत हो गयी है। पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Tags:    

Similar News