Etawah News: शिवपाल व रामगोपाल के बीच बन रहा है नूरा कुश्ती का माहौल

Etawah News: समाजवादी पार्टी से जुड़े रामगोपाल यादव के गुट के बड़े नेता यह मानकर चल रहे हैं कि प्रोफेसर साहब की शिवपाल सिंह यादव के असरदार इलाकों में पैनी नजर है।

Report :  Sandeep Mishra
Update: 2022-08-10 07:38 GMT

शिवपाल व रामगोपाल (photo: social media ) 

Etawah News: सपा व प्रसपा के बीच संगठन को लेकर बहुत जल्द सूबे में दो दिग्गज नेताओं के बीच नूरा कुश्ती होने के आसार बढ़ गए है। इस नूरा कुश्ती के पूरे तमाशे को स्वयं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ साथ उत्तर प्रदेश के राजनेता भी गवाह बनेंगे।

आज बुधवार की सुबह सुबह अचानक से सपा के राष्ट्रीय महासचिव डा0 रामगोपाल यादव अपने गृह जनपद इटावा पहुंच गए है।अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ वे सबसे पहले इटावा जिला सपा कार्यालय पहुंचे।वहां उन्होंने अपने जिलाध्यक्ष के साथ मीटिंग कर जिले में सपा के सदस्यता अभियान की गहन समीक्षा की और साथ ही जिलाध्यक्ष को खास निर्देश देते हुए सपा के सदस्यता अभियान को बढाने पर भी बल दिया।

शिवपाल के असरदार क्षेत्रों पर है रामगोपाल की पैनी नजर

समाजवादी पार्टी से जुड़े रामगोपाल यादव के गुट के बड़े नेता यह मानकर चल रहे हैं कि प्रोफेसर साहब की शिवपाल सिंह यादव के असरदार इलाकों में पैनी नजर है।जैसे इटावा, औरैया, मैनपुरी,एटा,फीरोजाबाद व फर्रुखाबाद जिलों में सपा राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 रामगोपाल यादव व उनके गुट के नेताओ का यह प्रयास रहेगा कि शिवपाल सिंह यादव की प्रसपा इन जिलों में मजबूती से खड़ी न हो सके।जबकि ये सभी जिले शिवपाल के अभेद गढ़ भी माने जाते हैं।

आदित्य यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बदली सपा की रणनीति

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के द्वारा अचानक यह फैसला लिया गया कि उन्होंने अपने पुत्र आदित्य उर्फ अंकुर यादव को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद के साथ साथ सूबे की प्रसपा का प्रदेशाध्यक्ष की भी अब जिम्मेदारी सौंप दी है।प्रसपा इटावा के जिलाध्यक्ष सुनील यादव का मानना है कि आदित्य यादव इटावा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी है।प्रसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि आदित्य उर्फ अंकुर यादव के पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बनने से सूबे में युवाओं की एक बहुत बड़ी टीम प्रसपा के साथ जुड़ेगी।

शिवपाल सिंह यादव के इस फैसले के बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब सपा प्रदेश प्रमुख को लेकर अपनी रणनीति बदल सकते हैं।पार्टी से जुड़े लोगों का मानना है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव अपने पुत्र अक्षय प्रताप सिंह यादव को भी सपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर आसीन करवाना चाहते हैं।

जिस ओर जवानी चलती है

प्रसपा के दिग्गज नेता व शिवपाल सिंह यादव के खास लोगों में शुमार पूर्व डीएसपी रामनाथ यादव का कहना है कि नेता मुलायम सिंह यादव का एक नारा है,जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।आज शिवपाल सिंह यादव ने नेता जी के इस नारे को आत्मसात करते हुए आदित्य उर्फ अंकुर यादव को प्रसपा का प्रदेशाध्यक्ष बना कर सूबे युवाओं को मजबूत युवा नेतृत्व प्रदान करने का काम किया है।जबकि सपा प्रमुख खेमे के में प्रदेश स्तर पर युवा नेटवर्क की कमी काफी कमी महसूस की जा रही है।प्रसपा नेताओं का यह भी कहना है कि सपा प्रमुख खुद युवा जरूर है लेकिन वे अपनी व्यस्तता के चलते पार्टी के ही युवा नेताओं को कम्प्लीट समय नहीं दे पा रहे है तो फिर सपा से जुड़े अन्य युवा नेताओं की बात तो दीगर ही है।

Tags:    

Similar News