निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी पदाधिकारियों ने अभिषेक यादव को दी बधाई

सपा के नगर अध्यक्ष बसीम चौधरी व उनकी टीम ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पुष्प भेंट करके बधाई दी।

Report :  Uvaish Choudhari
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-30 12:57 GMT

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव का स्वागत करते सपा कार्यकता (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Etawah News: समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए जनपद के युवा नेता अभिषेक यादव "अंशुल" की जीत पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष बसीम चौधरी व उनकी टीम के द्वारा नउनके आवास पर जाकर मिष्ठान खिलाकर व पुष्प भेंट करके उनको बधाई दी गई। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए और जनपद के चहुमुखी विकास के लिए उनको शुभकामनाएं दी गई।

नगर अध्यक्ष बसीम चौधरी ने कहा प्रदेश इटावा जनपद में समाजवादी पार्टी ने विपक्ष में रहकर जनपद की जिला पंचायत सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज करवाकर आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ आग़ाज कर दिया गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सूबे में सरकार बनाकर प्रदेश की दमनकारी, भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी का एक एक सिपाही पूरे तन मन से जुट गया है।

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए सूबे में सत्ताधारी पार्टी ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। इटावा की जनता भी इस जीत के लिए बधाई की पात्र है, जिसने सपा के 20 सदस्यों को जिताकर अभिषेक को पुनः निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। इटावा जनपद में 24 वार्डों में सत्ताधारी पार्टी को एक सीट मिली है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता सरकार की नीतियों के खिलाफ है। और इटावा जनपद के 8 ब्लॉकों में से सभी पर निश्चित ही सपा के ब्लॉक प्रमुख जीतकर आएंगे।

इस मौके पर सपा से इटावा के शहर सचिव जमील अंसारी, शहर उपाध्यक्ष रजत पोरवाल, शहर सचिव बसीर अंसारी, गोपाल राठौर, मोहम्मद अफसर आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News