Etawah News: फिर से अखिलेश ने पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव

Etawah News: सूची में अखिलेश यादव ने वर्तमान में मैनपुरी से मौजूद सांसद डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। डिंपल यादव का नाम घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-01-31 06:31 GMT

Dimple Yadav  (photo: social media )

Etawah News: यूपी के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की वर्तमान में सांसद डिंपल यादव एक बार फिर से इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी सीट से चुनावी मैदान में चुनाव लड़ेंगी। इसको लेकर उनके समर्थकों ने अब तैयारियां भी तेजी के साथ शुरू कर दी है।

अखिलेश की पहली लिस्ट में मैनपुरी से डिंपल का नाम है शामिल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर 16 उम्मीदवारों की एक सूची को जारी कर दिया है। यह सूची में उन्होंने वर्तमान में मैनपुरी से मौजूद सांसद डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। डिंपल का नाम घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। बात दें कि अखिलेश यादव ने अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से लोकसभा के उपचुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतारा था और यहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। एक बार फिर से अखिलेश ने अपनी पत्नी डिंपल यादव पर भरोसे जताते हुए चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया।

डिंपल यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह को दी थी करारी हार

कभी समाजवादी पार्टी से सांसद और विधायक रहे रघुराज सिंह को सपा ने टिकट न मिलने पर समाजवादी पार्टी से मुंह फेर लिया और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना हाथ रखा और मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव के लिए उन्हें टिकट दिया। इसी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के तरफ से मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतरा गया और यहां उन्हें चाचा शिवपाल का साथ मिला। इसी के साथ-साथ अखिलेश यादव ने डिंपल यादव के लिए कई जनसभाएं और रैलिया की तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने प्रत्याशी के लिए जनसभा की। लेकिन आखिर में अखिलेश यादव अपनी पत्नी को जिताने में कामयाब हुए और उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2.8 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की। अबकी बार फिर से अखिलेश ने अपनी पत्नी पर भरोसा जताया है।

Tags:    

Similar News