Etawah Result 2024: सपा के जीत पर अंशुल यादव का बड़ा बयान, बोले-लोगों ने संविधान बचाने के लिए किया वोट

Etawah Result 2024: बोले-हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही कह दिया था कि एग्जिट पोल पर भरोसा मत करना क्योंकि सारी की सारी सीटें फंसी हुई हैं।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-06-05 04:46 GMT

Photo  - Newstrack

Etawah Result 2024: इटावा में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। इस जीत पर सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चचेरे भाई अंशुल यादव ने कहा, लोगों ने संविधान को बचाने के लिए वोट किया।

जनता ने बीजेपी के खिलाफ किया वोट

इटावा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी जीतेन्द्र दौहरे ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की। इस बीच समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, लोगों ने संविधान को बचाने के लिए वोट किया है, लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट किया है। वहीं मीडिया ने अंशुल यादव से पूछा बीजेपी 400 पार का दावा कर रही थी। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही कह दिया था कि एग्जिट पोल पर भरोसा मत करना क्योंकि सारी की सारी सीटें फंसी हुई हैं। यहां तक की सुबह आपने देखा होगा क्योटो भी फंसी हुई थी। लेकिन अब वहां माहौल बदल गया है। पर कोई बात नहीं है। जनता ने हम पर भरोसा किया और अपना कीमती वोट दिया।


इंडिया गठबंधन बनाने जा रहा है सरकार

लोकसभा चुनाव के परिणाम ज्यादातर घोषित हो चुके हैं। ज्यादातर सभी आंकड़े बीजेपी की सरकार बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अंशुल यादव ने कहा है कि हम यहां पर सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारे गठबंधन ने जो भी जनता से वादे किए थे उनको एक साल के अंदर पूरा भी करेंगे। आगे कहा कि इंडिया गठबंधन की शाम तक बढ़त और हो सकती है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब हमारे साथ नेताजी नहीं है और उनके बिना हम लोगों ने चुनाव लड़ा है लेकिन हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच में पहुंचा था जनता के मुद्दों को सुना था और उन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ा था। जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया था। वहीं नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में लाने को लेकर कहा कि अभी देखिए आगे क्या-क्या और बदलता है। आगे कहा कि मुझे लगता है कि भगवान राम भी बीजेपी वालों से नाराज थे।

Tags:    

Similar News