Etawah News: पुलिस बदमाशों में हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो घायल

Etawah News:इसी दरमियान बसरेहर पुलिस के द्वारा देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वही एक बाइक पर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Update: 2023-08-01 07:10 GMT
Etawah News (photo: social media )

Etawah News: यूपी के इटावा में पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार

इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वर्मा के आदेश के बाद जनपद में शांति व्यवस्था कायम बनी रहे, इसको लेकर जिले में तमाम थानों की पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दरमियान बसरेहर पुलिस के द्वारा देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वही एक बाइक पर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग हुई और फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने बरामद किया तमंचा-कारतूस

बसरेहर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि सेंगर नदी की पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसमें दो बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। रुकने का इशारा किया तो पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।डॉक्टरों की देखरेख में घायल बदमाशों का इलाज किया जा रहा है।

वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पुलिस दो लोगों को लेकर आई थी। जिनका नाम संजय और विकास कुमार है। इनके पैर में गोली लगी थी।

Tags:    

Similar News