Etawah News: सपा ने मनाई डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती, उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए संकल्प

Etawah News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर उनकी जयंती को मनाया।;

Update:2025-03-23 15:55 IST

SP celebrated the birth anniversary of Dr Ram Manohar Lohia  (Social Media)

Etawah News: इटावा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर लोहिया पार्क में पहुंचकर उनकी जयंती को मनाया। तो वही उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

सपा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देश पर मैं आज डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के लोग भी अलग-अलग इलाकों में लोहिया जी की जयंती को मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं ऐसा ही कुछ इटावा में देखने को मिला जहां पर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती को मनाने का काम किया। बताते चले कि समाजवादी पार्टी समय-समय पर महापुरुषों की जयंती मनाती रही है।

जयंती के दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें महापुरुषों के द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चलने की बात कही जाती रही है। ऐसा ही कुछ रविवार को देखने को मिला जब डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ में डॉक्टर लोहिया की जयंती बनाने के लिए राम मनोहर लोहिया पार्क में लगी प्रतिमा पर पहुंचे जहां पर माल्यार्पण पर अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई।

लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलने के लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी के द्वारा लोहिया जी की जयंती मनाई जाने के बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि लोहिया जी का सपना था कि समाज के हर व्यक्ति तक विकास पहुंचे और सभी को उसका हक मिले उसको रोजी-रोटी मिले। बताया कि लोहिया जी के सिद्धांतों पर समाजवादी पार्टी हमेशा से चलती आई है और आगे भी चलती रहेगी। आगे अपने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। वही इस बैठक में प्रदेश सचिव महिला लीलावती राजपूत, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सपा प्रदेश सचिव क्रांति प्रताप समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News