पूर्व कैबिनेट मंत्री की बड़ी मदद, लॉकडाउन में फंसे 1200 कामगारों के लिए किया ये काम

समाजवादी पार्टी ने नेता मनोज कुमार पांडेय ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कामगारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज कुमार पाण्डेय 12 सौ कामगार, जो की अलग अलग राज्यो में फंसे हुए हैं, के खाने का इंतज़ाम करवाया, तो वहीं कामगारों के खाते में पैसे भिजवाए गए हैं।

Update: 2020-04-01 16:35 GMT

रायबरेली: समाजवादी पार्टी ने नेता मनोज कुमार पांडेय ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कामगारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज कुमार पाण्डेय 12 सौ कामगार, जो की अलग अलग राज्यो में फंसे हुए हैं, के खाने का इंतज़ाम करवाया, तो वहीं कामगारों के खाते में पैसे भिजवाए गए हैं।

अलग अलग राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे कई कामगार

जहां एक तरफ कोरोना से निपटने और लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लगी हुई हैं, वहीं एक क्षेत्र का जनप्रतिनिधित्व कर रहे विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि वह कामगारों के लिए चिंतित है। इस बाबत आम जनता के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था विधायक निधि से की है।



ये भी पढ़ेंःतबलीगी जमात में शामिल कोरोना संदिग्ध ने किया खुदकुशी प्रयास, देखिए VIDEO

सपा विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने बढ़ाया मदद का हाथ

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट, पंजाब, हिमाचल प्रदेश मे रायबरेली और ऊँचाहार के कई मज़दूर है। वहां के मालिकों ने मानवता को तार तार करते हुए उनको वेतन नही दिया। अभी भी लगभग 1200 कामगार अलग अलग ग्रुप में राज्यो में फसे हुए है।



ये भी पढ़ेंःकोरोना: चीन ने उठाया कठोर कदम, जंगली जानवर खाने पर मिलेगी ये कड़ी सजा

मदद के लिए उनके खातों में विधायक ने भेजे पैसे

ऐसे में विधायक ने इस कामगारों के खाने पीने का इंतज़ाम करते हुए, उनके खातों में पैसे ट्रांसफर किये हैं। कई ग्रुपों में मजदूरों को पैसा भेजा जा चुका है और राज्य सरकार से बात कर अगर और भी सहायता देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ेंःहेलो..! कंट्रोल रूम, सरजी लॉकडाउन की वजह से मैं बाहर फंसा हूं, मेरी बीबी…

कहा -सरकार से बात कर आगे भी करेंगे सहायता

उन्होंने कहा कि हमारे यहां प्रमुख सचिव स्तर का अधिकारी होता है। उसे अलग अलग राज्यो का नोडल अधिकारी बनाया गया है, ताकि यहां के नागरिकों की सहायता हो सके। क्षेत्र में कोई भी गरीब भूखा न यह इसके लिए क्षेत्र में छह जगहों पर गरीबो के खाने पीने की व्यवस्था की गई है।लोग खा रहे है। कल से दाल चावल और अन्य जरूरत का सामान का वितरण करवाया जाएगा।

रिपोर्ट: नरेंद्र

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News