कांग्रेस के पूर्व सांसद नरसिंह नारायण पांडे का निधन

कांग्रेस के पूर्व सांसद नरसिंह नारायण पांडे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 88 वर्षीय नरसिंह नारायण पांडे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गांधी परिवार के करीबी रहे पूर्व सांसद को संगठन को मजबूत बनाने के लिए याद किया जाता है।

Update:2018-01-09 12:05 IST

गोरखपुर: कांग्रेस के पूर्व सांसद नरसिंह नारायण पांडे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 88 वर्षीय नरसिंह नारायण पांडे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गांधी परिवार के करीबी रहे पूर्व सांसद को संगठन को मजबूत बनाने के लिए याद किया जाता है।

हाल में ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने एक समारोह में उनके योगदान की सराहना भी की थी। निधन की खबर सुनते ही शोकाकुल कांग्रेसी बैंक रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

नारायण पांडे ने 25 वर्ष की उम्र में पहली बार खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। पहली बार 1962 में वह फरेंदा से विधायक बनने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

1971 में गोरखपुर सदर से कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा और तत्कालीन सांसद महंत अवैधनाथ को पराजित किया। वह 3 वर्षों के लिए राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...

Tags:    

Similar News