हॉन्‍टेड प्लेसेस के भरपूर मजे चाहिए तो आपके लिए है ये खबर

बड़ोग स्टेशन में एक बार एक ब्रिटिश आर्मी के इंजीनियर की काफी बेइज्जती की गई थी। दरअसल, उन्होंने कुछ गलती कर दी थी जिसके कारण उन्हें काफी सुनाया गया था। यही नहीं, सरकार ने तब उनपर फाइन भी लगाया था।

Update: 2019-11-05 05:30 GMT

लखनऊ: ठंडी की छुट्टियां नजदीक हैं। ऐसे में हर कोई फैमिली ट्रिप जरुर प्लान कर रहा होगा। अगर आप भी इन ठंडी की छुट्टियों में एक हॉन्‍टेड प्लेस का मजा लेना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि हम आपको कुछ हॉन्‍टेड प्लेसेस के बारे में बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: तीस हजारी कोर्ट मामला: सड़क पर पुलिसकर्मी, कांग्रेस का BJP पर निशाना

अगर आपको हॉन्‍टेड प्लेसेस जाना पसंद है तो भारत के उन चार रेलवे स्टेशंस पर जरुर जाएं जहां पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी बहुत कॉमन हो। जी हां, भारत में ऐसे भी स्टेशंस हैं जहां पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी होने का दावा किया जाता है।

ये हैं कुछ हॉन्‍टेड प्लेसेस

इसमें से एक है रबिंद्र सरोबर मेट्रो स्टेशन। यह कोलकाता में स्थित है। 'पैराडाइज ऑफ सुसाइड ' के नाम से फेमस यह स्टेशन काफी भुतिया है। यहां कई लोग सुसाइड कर चुके हैं और यहां रात में कई लोगों की चीखने की आवाजें भी आती हैं। महाराष्ट्र के डोंबिवली रेलवे स्टेशन की गिनती सबसे हॉन्टेड स्टेशंस में होती है।

बताया जाता है कि यहां पर आधी रात को गुजरते हुए एक व्यक्ति को रोती हुई महिला दिखाई दी। उसने वजह पूछी तो बताया कि वह घर जाना चाहती है। अगले दिन भी उसे वह महिला दिखी तो उसे हैरानी हुई, उसकी हैरानी और भी बढ़ गई जब उसके दोस्त ने वहां कुछ न दिखाई देने का दावा किया।

यह भी पढ़ें: हो गया खुलासा: जल्द पापा बनेंगे रणवीर, प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! ये रहे सबूत

पश्चिम बंगाल में एक और भुतिया रेलवे स्टेशन है। इसका नाम बेगुनकोडोर स्टेशन है और यह काफी हॉन्टेड है। बताया जाता है कि एक बार एक महिला यहां ट्रेन के नीचे आ गयी थी। उसने सुसाइड किया था। तब से इस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एक सफ़ेद कलर की साड़ी में एक औरत नजर आती है।

बड़ोग स्टेशन में एक बार एक ब्रिटिश आर्मी के इंजीनियर की काफी बेइज्जती की गई थी। दरअसल, उन्होंने कुछ गलती कर दी थी जिसके कारण उन्हें काफी सुनाया गया था। यही नहीं, सरकार ने तब उनपर फाइन भी लगाया था। ऐसे में उन्होंने सुसाइड कर लिया। इसके बाद से उनका भूत इसी रेलवे स्टेशन पर घूमता है।

Tags:    

Similar News