Mirzapur News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टोल प्लाजा बनाने का किसानों ने किया विरोध, BKU ने बुलाई पंचायत

Mirzapur News : वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर 20 किलोमीटर के दायरे में बने दो टोल प्लाजा का किसानों ने विरोध किया। BKU ने आज पंचायत बुलाकर टोल प्लाजा हटाने को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी है।

Written By :  Brijendra Dubey
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update:2022-03-28 21:28 IST

मिर्जापुर में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बने टोल प्लाजा के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Mirzapur News : मिर्ज़ापुर में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर 20 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा स्थापित करने का किसानों ने विरोध किया। आज भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेतृत्व में अहरौरा के वन स्थली के पास किसानों और स्थानीय लोगों की पंचायत हुई। जिसमे अवैध रूप से अहरौरा में स्थापित टोल प्लाजा को हटाने की मांग किसानों ने किया। मौके पर पहुंचे चुनार के उप-जिलाधिकारी और सीओ चुनाव को किसानों ने तत्काल अवैध टोल प्लाजा को हटाने की मांग किया।

किसानों को हो रही परेशानी

किसानों का कहना है कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर फत्तेपुर के पास टोल प्लाजा मौजूद है इससे महज 16 किलोमीटर दूरी पर दूसरा टोल प्लाजा अहरौरा में स्थापित किया जाना गलत है। स्थानीय लोगों और किसानों को दोनों जगह टोल चुकाने पड़ेंगे। जबकि यूपी स्टेट हाईवे अथॉरिटी के मुताबिक 50 किलोमीटर दूरी पर ही टोल प्लाजा स्थापित किया जा सकता है। किसानों का कहना है कि दोनों ही टोल प्लाजा के अंतर्गत किसानों के खेत और पर्यटन स्थल है। जहाँ पर लोग जाते हैं मगर अवैध टोल प्लाजा से लोगों को परेशानी हो रही है।

वहीं मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी चुनार ने किसानों को आस्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाला लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को छूट दी जाएगी।

उप-जिलाधिकारी ने कहा

मामले पर चुनार के उप-जिलाधिकारी नीरज पटेल ने कहा- अहरौरा के वन स्थली के पास आज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दो टोल प्लाजा से उन्हें डबल टैक्स चुकाने पड़ रहे हैं। समस्या के समाधान कर लिए टोल प्लाजा के अधिकारियों से बात की गयी है उसमें बताया गया कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को नान कमर्शियल वाहन का कोई टैक्स नहीं लगेगा।

वहीं प्रहलाद सिंह भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह ने कहा- आज हम लोगों का पंचायत अहरौरा के वन स्थलीय विद्यालय के पास था। एक टोल प्लाजा फत्तेपुर में है दूसरा अहरौरा में है। जिससे दिक्कत हो रही है। अधिकारियों ने आस्वासन दिया है।

Tags:    

Similar News